फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doctor said if corona infection increases in Kashmir beds will be reduced

डॉक्टर बोले: घाटी में और बढ़ा संक्रमण तो कम पड़ जाएंगे बेड, निमोनिया के शिकार हो रहे युवक

Fri, 23 Apr 2021 10:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 23 Apr 2021 10:20 PM IST
सार

डॉक्टर ने कहा कि सच्चाई यह है कि स्थिति काफी गंभीर है और लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। एसओपी का पालन किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
doctor said if corona infection increases in Kashmir beds will be reduced
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

घाटी में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की। कहा कि इस बार वायरस नौजवान लोगों में भी काफी ज्यादा पाया जा रहा है। श्रीनगर के चेस्ट डिजीज अस्पताल के एचओडी डॉ. नवीद ने बताया कि यहां पॉजिटिव मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले साल के सभी रिकॉर्ड टूट रहे हैं जो चिंताजनक हैं। 

विज्ञापन


डॉ. नवीद ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना यह वायरस इस बार अलग ही लक्षण दिखा रहा है। ज्यादातर लोगों में गंभीर निमोनिया का अटैक देखने को मिल रहा है। अगर इसी गति में मामले बढ़ते रहे तो अस्पतालों में बेड की कमी होगी। 
विज्ञापन


श्रीनगर में कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य डॉॅ. सलीम ने कहा कि हमें पिछले वर्ष की महामारी को भूल कर यह सोचना होगा कि यह एक नई महामारी है और जो भी सरकार द्वारा एसओपी जारी की जा रही है उसे धर्म समझते हुए उनका पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओपी का पालन कराने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल
इस बीच श्रीनगर पुलिस, श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और जिला प्रशासन के अधिकारी हाल ही में जारी निर्देशों को जमीनी स्तर पर लागू कराते नजर आए। जगह-जगह पुलिस और एसएमसी की गाड़ियां लाउडस्पीकर पर ऐलान करती दिखाई दीं। लोगों से एसओपी के पालन की अपील की गई। 

ये भी पढ़ें- पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed