बारामुला के पट्टन मे गुरुवार को हुई बैंक लूट मामले में पुलिस ने मारुति ऑल्टो कार बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस को बैंक सुरक्षा गार्ड से छीनी गई राइफल भी मिली है। एसएसपी बारामुला ने कहा कि संदिग्ध इलाकों में वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश तेज कर दी गई है। ज्ञात हो कि पीपीई किट पहनकर बैंक में घुसे लुटेरे 2 लाख 86 हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए थे। लूट की यह वारदात घाटी में चर्चा का विषय बनी है।
पीपीई किट पहन लूटी बैंक: पुलिस के हाथ लगी कार और राइफल, इस तरह अंजाम दी गई थी वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 23 Apr 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन