{"_id":"85fdca4b06b4849aa10afc4374bf5ed7","slug":"doctor-protest-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"19वें दिन भी मांगों पर अड़े रहे डेंटल सर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19वें दिन भी मांगों पर अड़े रहे डेंटल सर्जन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 19 Jul 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबफला क्षेत्र में डेंटल सर्जनों ने शनिवार को 19वें दिन अनशन किया। इस दौरान डा. हिमानी राठौर अनशन पर बैठीं। चरणबद्ध तरीके से अनशन पर बैठे डेंटल सर्जन अपनी मांगों के समर्थन में सरकार से बातचीत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
डेंटल सर्जन एसोसिएशन के चेयरमैन डा. पवन सिंह जसरोटिया ने कहा कि वह वीरवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले थे। उन्हें मांगों के बारे में बताया गया था। लेकिन वहां उन्हें कोई भरोसा नहीं मिला।
विज्ञापन
जसरोटिया ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे डेंटल स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में अवगत करवाया, जिसमें एनआरएचएम, स्कूल डेंटल हेल्थ प्रोग्राम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और ईवनिंग क्लीनिक जैसी स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
इन सब योजनाओं के बारे में जानने के बाद मुख्यमंत्री ने इस तरह की योजनाओं को राज्य में चलाने में अपनी असमर्थता जताई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा करने में देरी करती है तो वह अन्य संगठनों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।