फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doc checking of amarnath pilgrims only at lakhanpur

लखनपुर में जांचें जाएंगे वाहनों के दस्तावेज

Tue, 09 Jun 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 09 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
doc checking of amarnath pilgrims only at lakhanpur

श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सिर्फ लखनपुर में ही जांच होगी। यातायात पुलिस सिर्फ इसी जगह पर दस्तावेजों की जांच करेगी, ताकि श्रद्धालुओं को पूरी यात्रा में कोई दिक्कत न हो। लखनपुर के बाद श्रीनगर तक रास्ते में कहीं पर कोई दस्तावेज नहीं जांचा जाएगा। राज्य पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा ने यात्रा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को की गई बैठक में इसके  आदेश दिए। राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को गैर घातक हथियार भी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि बहुत बार शिकायतें आती हैं कि श्रद्धालुओं के वाहनों को कई जगहों पर रोका जाता है। इसलिए यातायात पुलिस सिर्फ एक जगह ही जांच करे। न तो कोई पुलिस वाला रोकेगा न ही यातायात पुलिस वाला। यात्रा के शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क होने के लिए भी कहा, ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके। सभी जिला पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करें, ताकि यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन


बार्डर जिलों पर विशेष ध्यान
डीजीपी ने जम्मू, सांबा, कठुआ जिलों के पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। कहा कि बार्डर के जितने भी घुसपैठ के रूट हैं, उन पर विशेष नाके स्थापित करें। इसमें वीडीसी, पुलिस स्टेशनों और पुलिस चौकियों के अधिकारियों को शामिल कर स्थायी रूप से जांच करने के लिए कहा गया। रात के समय नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। यदि किसी भी क्षेत्र में घुसपैठ की कोई सूचना पहुंचे तो वक्त पर जानकारी दें। पुलिस की खुफिया विंग को कहा कि वह सीमांत इलाके में अधिक सक्रिय हो जाएं और इनपुट जुटाएं। सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं होने दी जाए। बैठक में जम्मू संभाग में आईजीपी और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed