फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Do yoga exercises regularly to maintain immunity

इम्युनिटी बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर करें योग-व्यायाम

विज्ञापन
Do yoga exercises regularly to maintain immunity
जम्मू। कमजोर इम्युनिटी वाले लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में जल्द आ रहे हैं और उनको स्वास्थ्य संबंधी समस्या का भी ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है लोग अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाएं। संतुलित आहार के अलावा योग व व्यायाम को नियमित रूप से घर पर रहकर ही करें।
विज्ञापन

वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक अशोक शर्मा के अनुसार पिछले एक साल से ज्यादा समय से देश में कोरोना संक्रमण चल रहा है। ऐसे में क्या करना है और क्या नहीं। इस बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी मिल चुकी है। मास्क, बार-बार हाथ धोना, सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग तो कारगर है ही। अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखकर भी हम कोरोना को हराने में सफल हो सकते हैं। योग में अलोम विलोम, सिंहासन के अलावा प्राणायाम व अन्य योग आसनों को किया जा सकता है। घर पर रहकर ही सुबह शाम छत पर ही सही सैर करें।
विज्ञापन

अशोक शर्मा का कहना है कि आयुष मंत्रालय ने खास तौर से कोरोना काल में देशवासियों के सेवन के लिए आशुष काढ़ा बनाया हुआ है। प्रत्येक आयुर्वेदिक यहां तक की एलोपैथी दवा की दुकानों पर भी यह मिल रहा है। काढ़े के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा खांसी, जुकाम से भी बचाव होता है। तुलसी का काढ़ा भी बनाया जा सकता है। रात को सोते समय गर्म दूध में हल्दी डालकर सेवन करने से भी इम्युनिटी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या करें
-परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा माहौल बनाएं
-कोरोना वायरस पर ज्यादा चर्चा न करें
-खुद भी स्वस्थ रहे और दूसरों को भी जागरूक करें
बेवजह घर से बाहर न निकलें
-बिना मास्क घर से न निकलें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed