{"_id":"6854541e1c5097e097089eac","slug":"dna-revealed-the-secret-behind-the-exchange-of-girls-in-the-hospital-two-and-a-half-years-ago-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: बच्ची का बदला रंग तो हुआ शक, डीएनए ने खोले अस्पताल में ढाई साल पहले बच्चियों के बदल जाने के राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: बच्ची का बदला रंग तो हुआ शक, डीएनए ने खोले अस्पताल में ढाई साल पहले बच्चियों के बदल जाने के राज
Thu, 19 Jun 2025 11:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:47 PM IST
सार
8 सितंबर 2022 को एसएमजीएस अस्पताल के लेबर रूम में 23 सामान्य प्रसव हुए थे। डोडा के बलेसा और मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम इलाके के श्रमिक परिवार की जन्मी बच्चियां भी इन्हीं में शामिल थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
जम्मू के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल (एसएमजीएस) में दो नवजात बच्चियों के बदल जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला ढाई साल पुराना है। एक बच्ची जिस परिवार में पल रही है, उसे शक हुआ तो अस्पताल से रिकॉर्ड तलब किया गया। डीएनए जांच में पुष्टि हुई की दोनों बच्चियों की जन्म के बाद अदला-बदली हो गई।
विज्ञापन
8 सितंबर 2022 को एसएमजीएस अस्पताल के लेबर रूम में 23 सामान्य प्रसव हुए थे। डोडा के बलेसा और मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम इलाके के श्रमिक परिवार की जन्मी बच्चियां भी इन्हीं में शामिल थीं। सामान्य प्रसव होने के बाद नवजातों के पांव के टैग लगाकर उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां बिस्तरों की संख्या कम होने के कारण एक ही बेड पर दो या उससे अधिक प्रसूताएं थीं। बढ़ती बच्ची का रंग माता-पिता से मेल नहीं खाने पर डोडा के परिवार को शक हुआ तो उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिकायत कर उस दिन हुए प्रसव के रिकॉर्ड की मांग की। मामला पुलिस में भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों परिवारों की डीएनए जांच करवाई, तो बच्चियों के बदलने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
बच्चियां कैसे बदलीं, यह जांच का विषय
अस्पताल की ओर से जब बच्चियां जब परिवारों को सौंपी गई थीं, तब उनके टैग पर सही रिकाॅर्ड थे। ऐसा हो सकता है कि बच्चियां वार्ड में बदली गई हों। यह जांच का विषय है कि उन्हें किसने बदला। अगर जांच में किसी स्टाफ की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दारा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सएमजीएस अस्पताल
विज्ञापन
रिपोर्ट आई, मेडिकल अफसर से जांच करा रहे
डीएनए की रिपोर्ट पुलिस के पास आई है। हम इसकी मेडिकल अफसर से जांच करा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही यह मामला सामने आया था। डोडा बलेसा के रहने वाले एक व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति के बारे शिकायत की थी। बताया था कि उसकी बच्ची को बदला गया है। -नादिया कौसर, डीएसपी