फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Divyang Rakesh wrestler threw the moon on the ground

Jammu News: दिव्यांग राकेश पहलवान ने चांद को जमीन पर चारों चित किया

विज्ञापन
Divyang Rakesh wrestler threw the moon on the ground
दोमाना। मढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्मेलपुर में शुक्रवार को दंगल में हुईं कुश्तियों ने दर्शकों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर दिया। इसमें दिव्यांग पहलवान राकेश ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं मजबूत कद-काठी के चांद पहलवान को अखाड़े की धूल चटा दी।
विज्ञापन

इस दंगल में जो दांवपेच चले गए वह दर्शकों के दिलोदिमाग में बस गए। दंगल की शुरुआत पहलवानों को गुड़ खिलाकर की गई। 200 रुपये की माली से शुरू होकर यह दंगल 500, 1000, 2000 रुपये और आखिरी एवं सबसे बड़ी 31 हजार रुपये की कुश्ती
विज्ञापन

के साथ समाप्त हुआ।
सबसे बड़ी कुश्ती रति छपड़ी के बलवान सिंह पहलवान और गजनसू के अंशु शर्मा पहलवान के बीच हुई। यह बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती नागबनी के रिक्की चिब पहलवान और पठानकोट के रॉकी पहलवान के बीच हुई। इसमें रिक्की ने जीत हासिल की। विजेता को 15000 रुपये का इनाम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी सबसे बड़ी माली की कुश्ती सबसे अधिक हैरतअंगेज रही। 11 हजार रुपये की इनामी यह कुश्ती दीनानगर के दिव्यांग पहलवान राकेश और मलिकपुर के चांद पहलवान के बीच हुई। इसमें राकेश ने चांद को जमीन पर चारों को चित कर दिया। इससे राकेश आकर्षण का केंद्र बन गए।
राकेश पहलवान एक टांग से विकलांग है, लेकिन उनकी हिम्मत को देखकर उनकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। वह जब अखाड़े में उतरे तो सामने वाले पहलवान लगा कि वह एक दिव्यांग पहलवान को जल्द ही धूल चटा देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तमाम दांवपेचों के बाद राकेश ने चांद पहलवान को पटकनी दे दी।
इस दंगल का आयोजन जगदीश सिंह मन्हास द्वारा कराया गया। इसमें कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। दंगल के मुख्य अतिथि मढ़ के विधायक सुरिंदर कुमार और करणी सेना भाईचारा कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर संगम रहे। विशिष्ट अतिथि सरपंच दीपक शर्मा थे।


विधायक ने पहलवानों को किया सम्मानित
विजेता पहलवानों को विधायक ने सम्मानित किया। दंगल में सुरक्षा के लिए दोमाना पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर कैप्टन रामलाल, मुल्तान सिंह, मदन लाल, चमेल सिंह, बाली राम, रमेश सिंह, प्रशोत्तम सिंह, विजय सिंह, कमल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर रैना, महामंत्री प्रदीप चौहान, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed