{"_id":"69c230246594e566cd00fcbb","slug":"district-good-governance-index-report-5-0-jammu-tops-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good Governance Report 5.0: जम्मू ने मारी बाजी, चमक रहा बरकरार... बना नंबर वन, कठुआ की रैंकिंग ने किया निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good Governance Report 5.0: जम्मू ने मारी बाजी, चमक रहा बरकरार... बना नंबर वन, कठुआ की रैंकिंग ने किया निराश
Tue, 24 Mar 2026 12:03 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:03 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की जिला गुड गर्वनेंस इंडेक्स 5.0 रिपोर्ट में जम्मू जिला पहले स्थान पर रहा, जबकि पुलवामा और सांबा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कठुआ जिला सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की जिला गुड गर्वनेंस इंडेक्स 5.0 रिपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के प्रशासनिक कामकाज का आकलन करने वाली जिला गुड गर्वनेंस इंडेक्स (डीजीसीआई) रिपोर्ट 5.0 जारी कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आंकड़ों पर आधारित इस रिपोर्ट में 10 प्रमुख क्षेत्रों के 58 संकेतकों के आधार पर जिलों की रैंकिंग की गई है। समग्र रैंकिंग में जम्मू जिला 7.0552 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि पुलवामा और सांबा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कठुआ जिला 5.5826 अंकों के साथ 20वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, अलग-अलग क्षेत्रों में भी जिलों का प्रदर्शन सामने आया है। कृषि क्षेत्र में पुलवामा, किश्तवाड़ और डोडा शीर्ष पर रहे, जबकि उद्योग एवं वाणिज्य में श्रीनगर ने बाजी मारी। मानव संसाधन विकास में बडगाम, अनंतनाग और कुलगाम आगे रहे। जन स्वास्थ्य और जन-केंद्रित शासन में कुलगाम का प्रदर्शन बेहतर रहा, जबकि सामाजिक कल्याण में जम्मू पहले स्थान पर रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह इंडेक्स जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर प्रशासनिक सुधार और विकास को गति देता है।
विज्ञापन