{"_id":"67e31de2308ca13f9806e82d","slug":"distribute-subsidy-to-pmsgy-holders-on-time-chief-secretary-jammu-news-c-10-jam1003-575062-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमएसजीवाई धारकों को समय पर सब्सिडी वितरण करें: मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमएसजीवाई धारकों को समय पर सब्सिडी वितरण करें: मुख्य सचिव
विज्ञापन
यूटीएलसीसी की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव अटल डुल्लू।
आरटीएस स्थापना के बाद जेपीडीसीएल के 1400 से अधिक उपभोक्ताओं को शून्य बिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने रूफ टॉप सोलर (आरटीएस) संयंत्रों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए इसकी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है। कहा, उपभोक्ताओं के आवेदन जमा करने के बाद प्रतीक्षा अवधि को कम करके समय पर उनके खातों में सब्सिडी वितरण किया जाए।
मुख्य सचिव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (पीएमएसजीवाई) की यूटी स्तरीय समन्वय समिति (यूटीएलसीसी) की बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की।
जेपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक चौधरी यासीन ने बताया कि 1438 उपभोक्ताओं को उनके घरों में आरटीएस स्थापित होने के बाद उनके उपभोग के लिए शून्य राशि बिल प्राप्त हुआ है। इस दौरान पीएम सूर्य घर योजना के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय पोर्टल का लाइव प्रदर्शन किया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि संबंधित डिस्कॉम पंजीकृत उपभोक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करके आरटीएस के लिए प्रोत्साहत करें। प्रधान सचिव, पीडीडी, एच राजेश प्रसाद ने बताया कि जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) को 19,076 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 66.77 मेगावाट सौर क्षमता के बराबर है। इसी तरह कश्मीर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (केपीडीसीएल) ने पूरे क्षेत्र में 17,746 आवेदन दर्ज किए हैं, जो कुल 56.787 मेगावाट है। सौर उन्नयन के लिए प्रस्तावित 22,494 इमारतों में से 12,994 को कैपेक्स मोड के तहत निपटाया जा रहा है।