{"_id":"5957b1684f1c1be07f8b4903","slug":"disputed-situation-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के चलते रेल सेवाओं और इंटरनेट पर रोक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के चलते रेल सेवाओं और इंटरनेट पर रोक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 01 Jul 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद से ही घाटी में हाईस्पीड इंटरनेट और रेल सेवाओं पर रोक लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लश्कर के आतंकियों से अनंतनाग में मुठभेड़ शुरू होते ही अनंतनाग तथा आस पास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई।
विज्ञापन
इसके साथ ही हिंसा की आशंका में कश्मीर में रेल सेवाओंं को स्थगित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में बड़गाम से बनिहाल तक रेल सेवाओं पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा कश्मीर के कई इलाकों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर संवेदनशील हालातों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में हाइवे समेत तमाम सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षाबलों की अलग तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन