फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dispute in the assembly: Maharaj Malik accused the BJP of promoting liquor; 'called LG a mafia'

विधानसभा में तकरार: महराज मलिक ने भाजपा पर शराब को बढ़ावा देने का लगाया आरोप; 'एलजी को कहा माफिया'

Thu, 20 Mar 2025 02:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 20 Mar 2025 02:01 PM IST
सार

डोडा विधायक महराज मलिक के भाजपा पर शराब को बढ़ावा देने और एलजी को माफिया कहने के विवादित बयान पर भाजपा ने विरोध जताया, बलवंत सिंह मंकोटिया ने माफी की मांग की, और सदन में बिजली बिलों व खर्चों पर तीखी बहस हुई।

विज्ञापन
Dispute in the assembly: Maharaj Malik accused the BJP of promoting liquor; 'called LG a mafia'
डोडा विधायक महराज मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोडा से विधायक महराज मलिक ने भाजपा पर शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को माफिया कहकर विवाद उठाया। उनके इस बयान पर भाजपा सदस्य भड़क गए और सदन में तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


बलवंत सिंह मंकोटिया का पलटवार, कहा- महाराज ने हिंदू धर्म के खिलाफ बोला, माफी मांगें
विधानसभा में भाजपा सदस्य बलवंत सिंह मंकोटिया ने महराज मलिक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक ने हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी की है और उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान मंकोटिया ने माइक भी सदन में फेंक दिया, जिससे सदन में हलचल मच गई।
विज्ञापन


बिजली के बकाया बिलों को लेकर सत्ता और विपक्ष एक साथ दिखाई दिए
सदन में बिजली के बकाया बिलों के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष दोनों पक्ष एकजुट नजर आए। इस दौरान दोनों पक्षों ने इस मुद्दे का समाधान करने के लिए एक माफी देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में बाहर से आने वाले मेहमानों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का मामला सदन में गूंजा
विधानसभा में एक और विवाद उठते हुए 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में बाहर से आने वाले मेहमानों पर करोड़ों रुपये खर्च करने का मामला जोर पकड़ने लगा। विपक्ष ने इस खर्च को लेकर सवाल उठाए और हाउस कमेटी बनाने की मांग की।


भाजपा का जवाब सरकार आपकी है, आप सीएम से बात करें
भाजपा के सदस्यों ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार सत्ता में है, और अगर विपक्ष को कोई शिकायत है तो उन्हें मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed