{"_id":"3911ed62246f117e4471dd9517ecb467","slug":"displaced-kashmiri-youth-meet-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम से मिलने रथ यात्रा पर निकले विस्थापित युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से मिलने रथ यात्रा पर निकले विस्थापित युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने कश्मीरी पंडित विस्थापित युवाओं का दल शनिवार को जम्मू से नई दिल्ली की तरफ रथ यात्रा पर निकल गया। नौ वाहनों में सवार करीब अस्सी युवाओं का दल अमृतसर, चंडीगढ़, अंबाला रुकते हुए र्नई दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन
नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री से मिलने का आग्रह किया जाएगा और केंद्र सरकार से कश्मीरी पंडित विस्थापितों के स्थायी पुनर्वास की अपनी नीति को स्पष्ट करने की मांग भी की जाएगी। जम्मू में प्रेस क्लब के बाहर से यूथ आल इंडिया कश्मीरी समाज के प्रधान पंडित आरके भट्ट की अगुर्वाई में रथ यात्रा शुरू की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर भट्ट ने कहा कि कश्मीर से करीब ढाई दशक से कश्मीरी पंडित विस्थापित दूर हैं और विस्थापन की जिंदगी अपने ही देश में बिताने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद विस्थापितों में आशा तो बंधी है लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक स्थायी पुनर्वास के प्रति अपनी नीति को स्पष्ट नहीं किया है।
विज्ञापन
ऐसे में ‘आखिर कब तक’ के शीर्षक से रथ यात्रा को शुरू किया गया है। रथ यात्रा बीस अक्तूबर की रात्रि या 21 नवंबर को दिल्ली पहुंच जाएगी और जंतर मंतर के बाहर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए समय मांगा जाएगा और उनसे विस्थापितों के स्थायी पुनर्वास की नीति को स्पष्ट करने का आग्रह भी किया जाएगा।
सचिव अजय सफाया का कहना है कि विस्थापित युवा अपने भविष्य को लेकर असमंजस है और आखिर कब तक रथ यात्रा निकालने को मजबूर हुए हैं।