{"_id":"df24f4f5dfd8eca3661b9d5d25c11d2e","slug":"discrimination-with-flood-victims-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों ने लगाया भेदभाव करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों ने लगाया भेदभाव करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुचेतगढ़ विधायक चौधरी शाम लाल ने बुधवार को बड़ियाल ब्राह्मणा का दौरा कर ग्रामीणों की दिक्कतें सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि राज्य सरकार प्रभावितों को राहत देने के मामले भी जम्मू संभाग से भेदभाव कर रही है।
गांव के पंच दीपक राज, पंच राज कुमार, जीत राज, सुशील शर्मा, यशपाल शर्मा आदि ने कहा कि बारिश से गांव के कई लोगों के मकान टूट गए हैं।
धान की फसल भी खराब हुई है। वहीं अभी तक लोगों को राहत राशि नहीं मिल पाई है। लोगों का कहना है कि राज्य सरकार जम्मू संभाग के लोगों से भेदभाव कर रही है।
वहीं सुचेतगढ़ विधायक ने कहा कि वह नुकसान की जानकारी लेकर सरकार से शीघ्र राहत राशि मुहैया करवाने के मकसद से आए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कश्मीर में लोगों के नुकसान पर राहत राशि मुहैया करवाई गई है, उसी प्रकार जम्मू संभाग के लोगों को भी राहत राशि मुहैया करवाने के लिए सरकार के समक्ष बात रखी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र प्रभावितों को राहत राशि के चेक मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान भाजपा के सतपाल पप्पी, ओंकार सिंह, करनैल सिंह, आदि मौजूद रहे।