{"_id":"be8ac2c949908fc6894a4ffc1a239346","slug":"disciplinary-committee-issued-notice-for-three-top-leaders-of-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं को अनुशासनात्मक कमेटी के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं को अनुशासनात्मक कमेटी के नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 31 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को चुनौती देने पर कांग्रेस की प्रदेश अनुशासनात्मक कमेटी ने तीन कांग्रेस नेताओं पूर्व मंत्री अब्दुल गनी वकील, गुलचैन सिंह चाढ़क और प्रेम सागर अजीज को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इन कांग्रेस नेताओं को दो सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व इन नेताओं पर कार्रवाई की सिफारिश करेगा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क का कहना है कि अभी तक उन्हें नोटिस जारी नहीं हुआ है। नोटिस मिलने के बाद वह जवाब देंगे।
विज्ञापन
चाढ़क का कहना है कि डोगरा गौरव के लिए वह पार्टी में हमेशा सक्रिय रहे हैं। वह अपना जवाब पेश करेंगे। जनहित के लिए वह सियासत में है। उनके लिए जनहित सर्वोपरि है न की कोई पार्टी। अगर जरूरत हुई तो वह पार्टी छोड़ने तक से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन