फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DiLachak-Udhampur and Lakhanpur-Dunera National Highway Project on hold

दियालाचक-उधमपुर और लखनपुर-दुनेरा राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
DiLachak-Udhampur and Lakhanpur-Dunera National Highway Project on hold
कठुआ। जिले में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों को सैद्धांतिक मंजूरी मिली चुकी है। इनमें लखनपुर-बसोहली-भद्रवाह-पुल-डोडा, दियालाचक-उधमपुर और लखनपुर-दुनेरा राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। इनमें से दो राष्ट्रीय राजमार्ग दियालाचक-उधमपुर और लखनपुर-दुनेरा की व्यवहार्यता के विवरण पर भी काम दो वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है, मगर अभी भी यह दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग फाइलों में अटके हुए हैैं। दोनों ही राष्ट्रीय राजमार्ग सामरिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण हैं। दोनों ही कश्मीर घाटी के लिए वैकल्पिक मार्गों के रूप में प्रस्तावित थे। इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने सहित इसकी जद में आने वाले ढांचों की पहचान भी कर ली गई थी। मगर परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डिंगा अंब-छलां-उधमपुर (दियालाचक-उधमपुर) राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 80 किलोमीटर लंबा होगा। यह दियालाचक से शुरू होकर छलां से धार रोड से होते हुए उधमपुर को जोड़ेगा। सूत्रों की मानें तो दियालाचक-उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की व्यवहार्यता के विवरण में दो-तीन प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इनमें से एक प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग के साथ विचार-विमर्श करने के बाद अंतिम रूप दे दिया गया था। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग की सिधाई में बदलाव के साथ पुल और तीखे मोड़ पर काम किया गया।
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में आतंकवाद के शुरू होने के बाद इस वैकल्पिक रूट से रोजाना सैकड़ों की तादाद में सैन्य व अन्य ट्रक गुजरते रहे हैं। वाहनों की तादाद बढ़ने से संकरी सड़क के विस्तारीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 से 80 किमी रफ्तार में दौड़ेंगे वाहन
मंजूर दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस तरह से सिधाई पर काम किया जाएगा, उससे यात्रा और भी सुगम होने की उम्मीद है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि नए रूट से जहां सफर में 20 से 40 मिनट की कमी आएगी। मार्ग पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ सकते हैं। इसके लिए मार्ग के तीखे मोड़ हटाने और चढ़ाई को खत्म करने की दिशा में भी काम किया जाएगा। लखनपुर-बसोहली मार्ग में रंजीत सागर बांध के किनारे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा दीवार और सड़क की सिधाई होने से यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।

लखनपुर-बसोहली-दुनेरा भी महत्वपूर्ण
लखनपुर से बसोहली और अटल सेतु पार कर पंजाब के दुनेरा को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। रावी के किनारे लगभग 75 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित राजमार्ग के विस्तारीकरण का कार्य पहले चरण में लखनपुर की ओर से जारी है। लखनपुर से धनोड़ तक 11 किलोमीटर सड़क का काम किया जा चुका है। खास बात यह है कि लखनपुर से बसोहली को जोड़ने वाला यह राष्ट्रीय राजमार्ग आगे बसोहली, भद्रवाह और डोडा के लिए मंजूर राजमार्ग से जुड़ेगा, जो घाटी के लिए एक अन्य अतिमहत्वपूर्ण और वैकल्पिक राजमार्ग के रूप में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed