{"_id":"d88082170745d892ac855e50621e8667","slug":"digitization-of-gun-license-starting-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में गन लाइसेंस का डिजीटाइजेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में गन लाइसेंस का डिजीटाइजेशन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला उपायुक्त कार्यालय से जारी होने वाले गन लाइसेंस का डिजीटाइजेशन शुरू किया गया है। इसके चलते गन लाइसेंस का रिकार्ड आनलाइन दर्ज किया जाएगा। 31 अक्तूबर, 2015 तक आनलाइन आवेदन के लिए फार्म जमा किए जाएंगे। इसके लिए डीसी आफिस से नि:शुल्क फार्म दिए जा रहे हैं। सिंगल विंडो पर इन दिनों फार्म लेकर भरने वालों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त कार्यालय में पिछले दिनों से गन लाइसेंस का डिजीटाइजेशन शुरू किया गया है। आनलाइन हुए रिकार्ड में अभी तक मात्र इतना ही डाटा फीड किया गया है कि किस जिले में कितने गन लाइसेंस जारी हुए हैं।
विज्ञापन
डीसी आफिस से नि:शुल्क फार्म दिए जा रहे हैं, जो कि 31 अक्तूबर भरे जा सकते हैं। गन लाइसेंस धारकों को गन फार्म में जानकारी भरने के बाद गन लाइसेंस की फोटो कापी सिंगल विंडो में जमा करवाती है, ताकि रिकार्ड को अच्छे से मेनटेन किया जा सके। किसी प्रकार की कोई खामी न रहे। इसलिए अगर इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
2009 के रिकार्ड के मुताबिक पूरे जम्मू-कश्मीर में दो लाख से अधिक गन लाइसेंस जारी किए जा चुके। अभी तक मात्र इतना ही डाटा फीड किया गया है कि किस जिले में कितने गन लाइसेंस जारी हुए हैं
2009 के रिकार्ड के मुताबिक पूरे जम्मू-कश्मीर में दो लाख से अधिक गन लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं।
इनमें से डोडा में 28 हजार से ज्यादा, राजोरी में 18 हजार से ज्यादा, रामबन और शोपियां में 15 हजार से ज्यादा, किश्तवाड़ में 13 हजार, उधमपुर में 10 हजार और जम्मू में नौ हजार से ज्यादा गन लाइसेंस जारी किए गए हैं, लेकिन अब के आनलाइन किए जाने वाले रिकार्ड में व्यक्तिगत रूप से डाटा फीड किया जाएगा।