फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   digital india will be introduced from kashmir

डिजिटल इंडिया की शुरूआत कश्मीर से होगी: मोदी

Sat, 22 Nov 2014 11:56 PM IST
Updated Sat, 22 Nov 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
digital india will be introduced from kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर को आधुनिकता की ओर ले जाने का वादा करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया की शुरूआत कश्मीर से ही होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए जो सपना देखा था, उसे केंद्र सरकार हर हाल में पूरा करेगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में बिजली क्षमता पर मोदी ने कहा कि यहां इतनी बिजली पैदा की जा सकती है, जिससे पूरे देश में उजाला हो सकता है। मोदी ने नाम लिए बगैर अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार आपसी सांठगांठ से रियासत की अवाम को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि अब जम्मू-कश्मीर किसी परिवार के आगे गिरवी नहीं रखा जाएगा। यहां के लोग किसी परिवार की कृपा पर निर्भर नहीं होंगे। केंद्र सरकार आपके साथ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से उन्हें लगाव है। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह हर माह कश्मीर पहुंचे। लेकिन उनके इस लगाव पर भी राजनीतिज्ञों को आश्चर्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लाह ताला ने कश्मीर को चिनाब दी

digital india will be introduced from kashmir

रिफ्यूजियों की दुखती नब्ज पर हाथ रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 साल से विस्थापन का दर्द झेलने वाले विस्थापितों के मसले और समस्या हल करना उनका कर्तव्य है और उसे वे हर हाल में हल करेंगे। उन्होंने कहा कि अल्लाह ताला ने कश्मीर को चिनाब दी, लेकिन यहां की सरकारों ने लोगों का पानी छीन लिया। आज तक अवाम को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करवा सके।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को धरती की जन्नत कश्मीर का नजारा दिखाना होगा। पर्यटन की यहां अपार संभावनाएं हैं, लेकिन यहां की सरकारों ने कभी पर्यटन को विकसित नहीं किया। अन्यथा आज कश्मीर में डालरों की बौछार हो जाती।

उन्होंने कहा कि बालीवुड के सितारे फिर से जन्नत में पहुंचेंगे और यहां पहले की तरह फिल्मों की शूटिंग होगी। मोदी ने कहा कि आपदा के बाद जब गुजरात के कच्छ का विकास हो सकता है तो कश्मीर का क्यों नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed