{"_id":"6674cab1fc185eb2f402d4a4","slug":"dig-visit-bhagwati-nagar-check-arrangements-of-amarnath-yatra-jammu-news-c-10-jam1006-384643-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भगवती नगर के आसपास संवेदनशील जगह चिन्हित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भगवती नगर के आसपास संवेदनशील जगह चिन्हित करने के निर्देश
विज्ञापन
डीआईजी सुनील गुप्ता, एसएसपी जम्मू विनोद कूमार, एसएसपी यातायात पुलिस फैजल कुरेशी भगवती नगर में न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-इन जगहों पर विशेष नाके लगाए जाएंगे, डीआईजी ने किया आधार शिविर का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर भगवती नगर का वीरवार डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने दौरा किया। इस दौरान डीआईजी ने भगवती नगर पुल से लेकर आधार शिविर तक पैदल निरीक्षण किया। यहां स्थापित नाकों, चेक प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की इंस्टालेशन, पार्किंग, जांच के लिए स्थापित मोर्चों को देखा और अन्य बंदोबस्त करने के लिए कहा। एसएसपी जम्मू को निर्देश दिया कि भगवती नगर आधार शिविर के आसपास ऐसी जगहाें की पहचान करें जहां पर विशेष नाके लगाने की आवश्यकता है।
डीआईजी ने एसएसपी जम्मू विनोद कुमार को आयोजन स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी को नियमित आधार पर नफरी की जानकारी देने को कहा। अन्य अधिकारियों को सभी नाकों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए, विशेष तौर पर रात के समय। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों और आपात स्थितियों से निपटने के लिए यातायात विनियमन और आपातकालीन प्रतिक्रिया उपायों, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं और आपदा प्रबंधन योजनाओं सहित यात्रियों की अपेक्षित भारी आमद को लेकर रणनीतियों की भी समीक्षा की गई।