फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG Held Meeting with Police Officials

Jammu News: नशा तस्करों के साथ सख्ती से पेश आए पुलिस

विज्ञापन
DIG Held Meeting with Police Officials
नशा तस्करों के ​खिलाफ सख्ती से पेश आए पुलिस
- डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

- लंबित मामलों को जल्द सुलझाया जाए,पुलिस रणनीति के तहत कार्रवाई करे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशा तस्करों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आए। ऐसे असामाजिक तत्वों से कोई नर्मी न बरती जाए। यह आदेश जम्मू, सांबा और कठुआ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक डाॅ. सुनील गुप्ता ने अपराध समीक्षा बैठक में रविवार को दिए। उन्होंने कहा कि जांच के अधीन मामलों पर तेजी से काम किया जाए और लोगों को न्याय दिलाया जाए। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसमें पुलिस रणनीति के तहत कार्रवाई करे।
बैठक में एसएसपी जम्मू डॉ. विनोद कुमार ने जिले के समग्र वर्तमान अपराध और कानून व्यवस्था परिदृश्य के बारे में जानकारी दी। एसएसपी ने डीआईजी को समीक्षा के दौरान बैकलॉग मामलों, जांच कार्यवाही और ड्रग तस्करों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अधिकारियों से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए एक मिशन-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने इस सामाजिक खतरे को खत्म करने के महत्व पर जोर देते हुए अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने को कहा।
विज्ञापन

शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उचित रिकॉर्ड रखने के साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उपस्थित अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की सुविधा के लिए स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बैठक में ऑपरेशन संजीवनी (एनडीपीएस कंट्रोल), ऑपरेशन पाठशाला, ऑपरेशन कामधेनु, ऑपरेशन अवतार, ऑपरेशन थर्ड आई और ऑपरेशन मेघदूत आदि पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed