फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DIG BSF: Need to be alert from nefarious designs of Pakistan

डीआईजी बीएसएफ: पाकिस्तान के नापाक मंसूबों से सतर्क रहने की जरूरत, सीमापार से आने वाले ड्रोनों पर रखें नजर

Sat, 03 Sep 2022 02:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 02:42 AM IST
सार

डीआईजी बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों व लोगों को बॉर्डर पार से ड्रोन भेजने जैसी नापाक हरकतों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नागरिकों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

विज्ञापन
DIG BSF: Need to be alert from nefarious designs of Pakistan
ड्रोन के बारे में छात्राओं के जानकारी देते बीएसएफ अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम से बेशक बॉर्डर शांत है, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को देखते हुए हम सबको सतर्क रहने की जरूरत है। पाकिस्तान से भेजे जाने वाले ड्रोन पर स्थानीय लोगाें को भी नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन


यह बातें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सुरजीत सिंह शेखो ने आरएसपुरा सेक्टर के सेई गांव स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों व सीमावर्ती लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने स्कूली बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी।
विज्ञापन


डीआईजी बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों व लोगों को बॉर्डर पार से ड्रोन भेजने जैसी नापाक हरकतों पर नजर रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) नागरिकों की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को चाहिए कि वे पाकिस्तान की सीमावर्ती इलाकों में अस्थिरता फैलाने, युवाओं में नशे की लत लगाने जैसी नापाक मंशा को विफल करने में सहयोग करें। हम सबको सीमा पार से ड्रोन भेजने जैसी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।


बाद में बीएसएफ की तरफ से आयोजित चिकित्सा शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की गईं।

डीआईजी शेखो ने बीएसएफ की 42वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरबीर सिंह, बीएसएफ पदाधिकारी शेर सिंह चौधरी, पवन कुमार खजूरिया, गुरबख्श सिंह, दीपक सिंह की मौजूदगी में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कंप्यूटर का कोर्स करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed