फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   difference in words and deeds of mufti

मुफ्ती की कथनी और करनी में फर्क: मीर

Thu, 05 Mar 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Mar 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
difference in words and deeds of mufti

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की कथनी और करनी में फर्क है।

विज्ञापन


एक तरफ मुफ्ती विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण होने का श्रेय पाक के अलावा अलगाववादी नेताओं और आतंकवादी संगठनों को दे रहे हैं तो दूसरी तरफ अलगाववाद से मुख्यधारा में लौटे निर्दलीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव होने के बाद मीर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि अलगाववाद से मुख्यधारा में लौटे निर्दलीय विधायक एवं पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन के साथ ठीक व्यवहार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन के साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर बेहतर व्यवहार होना चाहिए ताकि वह जनता के साथ किए वादों को पूरा कर सकें। मीर ने कहा कि नार्थ और साउथ पोल गठबंधन की सरकार के शुरुआत में जिस तरह से विवादस्पद बयानबाजी हुई है, उससे अस्थिरता का माहौल रियासत में बना हुआ है। लोग भ्रमित हैं कि कभी भी कुछ हो सकता है।

ऐसे माहौल में जनता से जुड़े मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। लोगों को बिजली, पानी, सड़क, राशन, रोजगार चाहिए। सबसे अहम बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास चाहिए, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए हैं।

 
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद भाजपा से बेमेल गठबंधन करके विवादास्पद बयान देकर जनहित के मुद्दों से रियासत के लोगों को ध्यान भटका रहे है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को राहत और पुनर्वास की जरूरत हैं लेकिन इस तरफ अभी तक पीडीपी भाजपा सरकार का ध्यान नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed