फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   diary and mobile found from killed terrorist in arnia sector

मारे गए आतंकी से डायरी और मोबाइल बरामद,मिसाइल और बम चलाने के थे चित्र

Wed, 06 Sep 2017 07:43 PM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला/जम्मू
अजय मीनिया,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
diary and mobile found from killed terrorist in arnia sector
अातंकी से बरामद डायरी - फोटो : अमर उजाला

अरनिया सेक्टर में मारे गए आतंकी के पास से एक किताबी बरामद की गई है। किताब में मोबाइल बम, बम और मिसाइल के चित्र हैं। इनको किस तरह से आपरेट करना है, इसके चित्र भी बने हुए हैं। इन चित्रों ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस किताब में छपे चित्रों का राज क्या है। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी पहेली गई है। यह घुसपैठ का प्रयास किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। वहीं, आतंकी की अब तक पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन


करीब 50 पन्नों की किताब उर्दू में लिखी हैं। वह भी ऐसी जो किसी के समझ में नहीं आ रही। किताब में छपे चित्र ही समझ में आ रहे हैं। किताब में बम और मिसाइल के भी फोटो है। ऐसे भी चित्र हैं, जिनसे बताया गया कि इन हथियारों को किसी तरह से आपरेट करना है।
विज्ञापन


गोला बारूद और कुछ अन्य हथियारों के भी चित्र बने हैं। किताब के एक पन्ने पर रिजवान अशरफ नाम लिखा है। अब यह नाम मारे गए आतंकी का है या फिर उसका जिसको यह किताब सौंपी जानी थी, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसे खंगालने में लगी हुई है। आशंका है कि यह किताब कोडवर्ड से तैयार की गई हो ताकि किसी को मिलने पर कोई इसे पढ़ न सके। इसलिए चित्र बनाकर उसके नीचे उल्टा-पुल्टा उर्दू लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल आन, डाटा बैकअप लिया जा रहा

diary and mobile found from killed terrorist in arnia sector
मारे गए आतंकी से मिली मोबाइल - फोटो : अमर उजाला

आतंकी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। यह मोबाइल सैमसंग कंपनी का है। इसे आन तो कर लिया गया है, लेकिन कोड लगा हुआ है। मोबाइल का डाटा लेने की कोशिश की जा रही है कि इसमें क्या कुछ है। यह मोबाइल भी घुसपैठ के कई राज खोल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed