फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dialysis machines will shift super speciality

सुपर स्पेशलिटी में शिफ्ट होंगी डायलेसिस मशीनें

Sat, 07 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 07 Mar 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
dialysis machines will shift super speciality

स्वास्थ्य मंत्री लाल सिंह ने शनिवार को भी अपने दौरे जारी रखे। इस दौरान उन्होंने शहर के अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल परिसरों से निजी एजेंसियों के होर्डिंग और पोस्टरों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सरवाल और गांधीनगर अस्पताल से दो डायलेसिस मशीनों को मरीजों की सहूलियत के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने अस्पतालों में डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सरवाल अस्पताल में दौरे के वक्त स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई कर्मियों के वेतन को 3100 रुपये से बढ़ाकर सरकार की ओर से मंजूर 3700 रुपये करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल को नई शक्ल देने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शौचालय ब्लाक और वाइट वॉश पर भी काम किया जाएगा। अस्पताल की लिफ्ट सिस्टम के लिए 75000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने सरवाल और गांधीनगर अस्पताल के अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में मरीजों की सहूलियत के लिए सभी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवाइयों की निजी खरीद में संकोच न किया जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ड्रग एंड फूड कंट्रोल आर्गनाइजेशन के अधिकारियों के साथ बैठक कर ड्रग और फूड सामग्री की जांच के लिए आधुनिक तरीके अपनाने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा।


उन्होंने कंट्रोलर ड्रग को बाजारों में औचक छापे की प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया। मंत्री ने एसएमजीएस अस्पताल के कामकाज का भी जायजा लिया। इस दौरान आईएसएम के निदेशक जनरल डा. कबीर डार, एनएचएम के निदेशक डा. यशपाल शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक डा. बलजीत सिंह पठानिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed