फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dhanteras trends news

Jammu News: धनतेरस पर सजे बाजार, लौट रहा बर्तनों का पुराना ट्रेंड

Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 28 Oct 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
dhanteras trends news
पीतल, तांबा और कांस्य के बर्तनों की मांग बढ़ी
विज्ञापन

ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने सजाई दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। दीपावली व धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक बन रही है। बर्तन की दुकानें, फुलझडि़यों, गिफ्ट सेंटर आदि को दुकानदारों ने खूब सजाया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार का सामान दुकानों पर सजा रखा है।
दुकानदारों के अनुसार दीपावली व धनतेरस पर ही उन्हें अच्छी कमाई की आस रहती है। बर्तन की दुकान चला रहे रमण गुप्ता के अनुसार धनतेरस से पहले ही लोग बर्तन खरीद रहे हैं। उन के अनुसार अब एक बार फिर से पुराना ट्रेंड आ रहा है। ग्राहक पीतल, कांस्य और तांबा के बर्तन खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। पीतल का गडबा, जग, कटोरी, थाली, कांस्य का जग गिलास, थाली के साथ स्टील के बर्तन भी अच्छे बिक रहे हैं। कुछ गिफ्ट आइटम के भी आर्डर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष धनतेरस से पहले खूब बारिश हुई थी लोग घरों से नहीं निकले थे उनका कारोबार काफी प्रभावित रहा था। अब मौसम के साफ रहने से उन्हें अच्छी कमाई की आस है।
विज्ञापन

गिफ्ट आइटम की दुकान चला रहे नीरज के अनुसार उनके पास सभी प्रकार की गिफ्ट आइटम हैं। धनतेरस व दीपावली पर उनका कारोबार भी अच्छा रहता है।
बिजली के सामान की दुकान चला रहे विजय ने कहा कि इस बार उन्होंने चीनी सामान फुल झाड़ियां व अन्य सामान कम ही खरीदा है। फिर भी रंग-बिरंगी लाइटें उनके पास उपलब्ध हैं। दीपावली पर उनके कारोबार में इस बार काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। धनतेरस पर स्वर्णकार की दुकानों पर भी काफी भीड़ बन रही है। सोने चांदी के दाम दोगुणा होने पर भी लोग सोने के गहने खरीद रहे हैं। सोने के गहनों की दुकान चला रहे विशाल ने कहा कि धनतेरस को लेकर ग्राहकों का आना जाना लगा हुआ है। उन्हें भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed