{"_id":"654aa6fc8a02282da80f1509","slug":"dhanteras-market-trend-jammu-news-c-10-jam1006-238926-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: धनतेरस के लिए सजने लगे बाजार, खरीदारी पर खास छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: धनतेरस के लिए सजने लगे बाजार, खरीदारी पर खास छूट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। धनतेरस के लिए शहरभर में बाजार सजने शुरू हो गए हैं। बाहरी राज्यों से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रिकल सामान पहुंच चुका है। लोगों को लुभाने के लिए खरीदारी पर खास छूट दी जा रही है। स्वागत के लिए कर्ण मार्केट, पुरानी मंडी, पक्का डंगा, कर्ण बाजार सहित अन्य बाजार तैयार हो चुके हैं। वीरवार से ज्यादा रौनक लगने की संभावना दुकानदार जता रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार धनतेरस और दिवाली में सामान अधिक बिकता है। लोग शुभ मुहुर्त पर सामान लेने के लिए पहुंचते हैं। पुराने शहर के बाजार में जयपुरी झूमर, लड़ियां और सजावटी फूलों से दुकानें सजी हैं। इनकी कीमत 200 से दो हजार रुपये तक है जबकि जयपुरी झूमर की कीमत 500 से आठ सौ रुपये है और सजावटी फूल 200 रुपये तक मिलेंगे।
मोती बाजार में दुकान करने वाले शुभम ने बताया कि धनतेरस से खरीदारी शुरू हो जाती है जो दिवाली तक जारी रहती है। जयपुरी झूमर, लड़ियां और सजावटी फूल उपलब्ध हैं। दो से पांच प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। पक्का डंगा के दुकानदार आंशु ने कहा कि लाइटें, सजावटी फूल सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं। एडवांस में ऑर्डर दिए जाते हैं। अब सामान पहुंच चुका है। दुकानदार मंयक ने कहा कि अभी लोग सिर्फ रेट का पता करने पहुंच रहे हैं। इसी तरह कर्ण बाजार में इलेक्ट्रिकल दुकान करने वाले शुभम ने बताया कि धनतेरस पर घर की जरूरत के उपकरणों पर डिस्काउंट दिया जाएगा। कीमत के हिसाब से 20 से 25 फीसदी तक छूट मिलेगी। फ्रीज 12 हजार से लेकर डेढ़ लाख तक उपलब्ध रहेंगे। इसी तरह सन्नी और अनिल कुमार ने बताया कि एलईडी लेने पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। प्रमुख कंपनियों की एलईडी लेने पर तीस फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। साधारण एसी पर 25 से 40 जबकि बढ़िया एसी पर 15 प्रतिशत छूट रहेगी। विकास कुमार ने बताया कि वॉशिंग मशीन पर 18 फीसदी छूट दी जाएगी। बस स्टैंड की दुकान में भी मोबाइल लेने पर 20 से 25 फीसदी छूट मिलेगी।