फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP SP VAID SAYS ABOUT TERROR ATTACKS IN KASHMIR

हताशा में पुलिस पर हमले कर रहे आतंकी : डीजीपी एसपी वैद

Fri, 28 Jul 2017 10:39 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 28 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
DGP SP VAID SAYS ABOUT TERROR ATTACKS IN KASHMIR
SP vaid - फोटो : File Photo

पुलिस कर्मियों पर किए जा रहे हमले आतंकियों की हताशा का परिणाम है। कोई भी हथियार उठाने वाला पुलिस की नजर में आतंकी है और इनसे निपटने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां एकजुट होकर काम कर रही हैं। यह बात श्रीनगर में पत्रकारों से पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद ने कही।

विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि आतंकियों द्वारा जो पिछले कुछ हफ्तों से सीधे तौर पर पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है, यह केवल उनकी हताशा है। जिस तरह से पिछले कुछ दिनोें में जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंकियों से निपटा है, उससे बौखलाकर आतंकी यह रणनीति अपना रहे हैं।
विज्ञापन


आतंकी जाकिर मूसा को अलकायदा के कश्मीर सेल का चीफ बनाने को लेकर आतंकी संगठन की ओर से जारी बयान पर डीजीपी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। मूसा किसी भी संगठन में जाए, वह आतंकी ही है। जिस किसी ने भी बंदूक उठाई है, वह हमारे लिए आतंकी ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'समय ही बताएगा कब होगी पूछताछ'

DGP SP VAID SAYS ABOUT TERROR ATTACKS IN KASHMIR
डीजीपी डॉ एसपी वैद - फोटो : File Photo

आतंकी सलाहुद्दीन द्वारा जारी एक वीडियो संदेश जिसमें उसने कहा है कि जम्मू कश्मीर में चल रही मूवमेंट का कोई एजेंडा नहीं है, किसी भी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा या आईएस के लिए यहां कोई मौका नहीं है। आतंकी संगठनों में विभाजन पर डीजीपी वैद ने कहा कि उन्हें खुद इसके बारे में सोचने दो, कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं।  

एनआईए की ओर से अलगाववादियों की गिरफ्तारी में जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा विरोध की बात सामने आने पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए वैद ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां एकजुट होकर काम कर रही हैं। किसी में कोई मतभेद नहीं हैै। उन्होंने कहा कि जब छापेमारी हुई थी तो जम्मू कश्मीर पुलिस उनके साथ थी। वैद ने कहा कि यह समय ही बताएगा कि एनआईए सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज मौलवी उमर फारूक और यासीन मलिक से कब पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed