फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp jammu kashmir police

आतंकवाद को उखाड़ने के लिए सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाना होगा : डीजीपी

विज्ञापन
dgp jammu kashmir police
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक श्री आरआर स्वैन ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के दो जिलों शोपियां और पुलवामा का दौरा किया। यहां उन्होंने वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य की प्रत्यक्ष समीक्षा करने के लिए सेना, सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


डीजीपी के साथ एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था जम्मू-कश्मीर विजय कुमार और आईजीपी विधि कुमार विरदी भी थे। इन जिलों में जिला एसएसपी शोपियां और पुलवामा द्वारा उनका स्वागत किया गया। इन जिलों में डीजीपी के आगमन पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन


इन बैठकों में खुफिया एजेंसियों के अलावा सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। लोगों के अनुकूल पुलिसिंग और कमजोर आबादी की सुरक्षा पर चर्चा की गई। इन बैठकों के एजेंडे में जीरो टेरर और एरिया डोमिनेशन की योजनाएं भी रहीं। पुलिस स्टेशनों की कार्यप्रणाली और उनकी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बैठकों को संबोधित करते हुए डीजीपी जम्मू-कश्मीर ने दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने में बलों और खुफिया एजेंसियों के अच्छे काम और प्रयासों की सराहना की। कहा कि आतंकवाद को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने के लिए सभी के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता है, साथ ही सेनाओं के बीच तालमेल को अगले स्तर तक बढ़ाना होगा। उन्होंने शून्य आतंकी योजनाओं के लिए योजना बनाने और कार्यों को क्रियान्वित करने में विभिन्न स्तरों पर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने रूटीन बेसिस पर एरिया डोमिनेशन की योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। इन बैठकों के दौरान डीजीपी ने पुलिस स्टेशनों के कामकाज और उनकी आवश्यकताओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed