{"_id":"5cf17dc8bdec22073073f0cb","slug":"dgp-jammu-kashmir-gave-credit-to-public-for-the-successful-operation-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी बोले- घाटी में आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन का श्रेय दूंगा जनता को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी बोले- घाटी में आतंकियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन का श्रेय दूंगा जनता को
Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
राजेश सैनी
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:47 AM IST
सार
-डीजीपी बोले, कामयाब ऑपरेशन्स का श्रेय लोगों को देता हूं
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीजीपी ने कहा कि घाटी में सफल ऑपरेशन्स के पीछे लोगों का सहयोग है। लोग भरपूर सहयोग दे रहे हैं। सफल ऑपरेशन का श्रेय लोगों को देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि लोगों को नुकसान न हो इसके बारे में सोचना पड़ता है। इसका लाभ आतंकी उठाते हैं।
विज्ञापन
श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को लगातार ऑपरेशन के दौरान मिल रही कामयाबी और उन्हें प्राप्त हो रहे इनपुट्स पर कहा कि इंटेलिजेंस काफी अच्छी फ्लो कर रही है। लोग हमारा साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
उनके सहयोग की वजह से ही हमारे ऑपरेशन दक्षिणी कश्मीर, उत्तरी कश्मीर और अन्य जगहों पर कामयाब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग भी मौजूदा हालात से तंग आ गए हैं। उन्हें आतंकियों की वजह से काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है। कितनी देर तक कोई अपने बच्चों को बर्बाद होते देखेगा।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि जहां कभी बड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती थी, वहां आज हमें सहयोग करते हैं, यह बड़ी खुशी की बात है। अब कानून व्यवस्था की कोई ऐसी समस्या नहीं पैदा होती। कभी-कभार पत्थरबाजी देखने को मिलती है।
हाल ही में दक्षिणी कश्मीर में दो मुठभेड़ों के दौरान आतंकियों को स्थानीय लोगों द्वारा भागने में की गई मदद पर डीजीपी ने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है। यह एरिया टू एरिया रेस्पोंस थोड़ा अलग रहता है। कभी हमें भी सोचना पड़ता है कि लोगों का नुकसान न हो। कभी लोग भावनाओं में बह जाते हैं।
पिछले दिनों श्रीनगर में एक सिख पत्रकार की पगरी का निरादर किए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा जान-बूझ कर नहीं होता है। लोगों को कभी-कभी ज्ञान की कमी होती है कि किस आदमी के साथ किस तरीके से पेश आना चाहिए। कभी कोई गलती करता है तो उसका संज्ञान लिया जाता है।
बड़े आतंकियों का खात्मा हो गया
शोपियां में मारे गए आतंकी सजु टाइगर के आईईडी एक्सपर्ट होने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि सजु टाइगर वाकई में एक खूंखार आतंकी था। बहुत सारी आतंकी गतिविधियाें में उसका नाम है। मेरे खयाल से इस इलाके में जितने भी बड़े खूंखार आतंकी थे, उनका खात्मा हो चुका है।
किश्तवाड़ में ऑपरेशन जारी है
किश्तवाड़ मुठभेड़ को लेकर डीजीपी ने कहा कि मड़वा में भी एक सूचना के आधार पर हमारी पार्टी गई थी। वहां पर भी सुबह एक मुठभेड़ हुई, जिसमें हमारे दो जवान घायल हुए। उन्होंने बताया कि अधिक सुरक्षाबलों को वहां भेजा गया है और ऑपरेशन जारी है।