फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP issued crime gazette 2014

कागजों में कम हो गया क्राइम

Thu, 21 May 2015 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 21 May 2015 10:20 AM IST
विज्ञापन
DGP issued crime gazette 2014

रियासत में पिछले साल अपराध की घटनाओं में गिरावट आई है। यह खुलासा डीजीपी के राजेंद्रा कुमार द्वारा जारी क्राइम गजट-2014 में हुआ, जिसे श्रीनगर क्राइम हेडक्वार्टर में रिलीज किया गया। गजट में रियासत में अपराध स्थिति की सूचना है और इसमें उपलब्ध डाटा के आधार अपराध को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाने के साथ आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि विशेष अपराधों की जांच में क्राइम ब्रांच की अहम जिम्मेदारी है। एजेंसी ने अपराध के मामलों को हल करने के लिए जांच में आधुनिक प्रक्रिया को अपनाया है। डीजीपी ने कहा कि जांच एजेंसियों को अपना तंत्र मजबूत करना होगा। साथ ही सिविल सोसाइटी भी क्राइम जांच में अहम रोल अदा कर सकती है। गजट में पिछले वर्षों की तुलना में वर्ष 2014 में अपराध में गिरावट आई है।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में 25,390 केस दर्ज किए गए, जबकि 2013 में 26,907 केस दर्ज हुए थे। महिलाओं के खिलाफ भी अपराध में कमी आई है। 2013 के 3,714 के मुकाबले 2014 में मात्र 3,535 केस दर्ज हुए। इस मौके पर एडीजीपी एसके मिश्रा, एसपी वैद, एसएम सहाय, दिलबाग सिंह और एल मोहंती, आईजीपी एके चौधरी, एसजेएम गिलानी, एजी मीर और जगजीत कुमार, एसएसजी के डायरेक्टर एसए मुज्तबा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बल के अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक
डीजीपी के राजेंद्रा कुमार ने बुधवार को श्रीनगर में पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों और एजेंसियों के अफसरों के साथ सुरक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था पर गंभीर विचार-विमर्श किया। खासकर घाटी और आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन किया गया। इनमें पुलिस के उच्च अफसरों के अलावा सीआरपीएफ, इंटेलिजेंस, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


डीजीपी ने घाटी में शांति बहाल करने के लिए तमाम सुरक्षा एजेंसियों को आपसी तालमेल के जरिये काम करने को कहा। बैठक में सीआरपीएफ के आईजी अतुल कन्याल, आईबी के ज्वाइंट डायरेक्टर दीपक चौधरी, आईजी सीआरपीएफ (आपरेशन) नलिन प्रभात, एसबी के अतिरिक्त आयुक्त एसके झा, आईजीपी एसजेएम गिलानी, एजी मीर, जेपी सिंह और अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed