{"_id":"630d9056b3b7fb65805ef808","slug":"dgp-dilbagh-singh-said-jammu-kashmir-last-blow-needed-to-make-terrorism-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: प्रदेश को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए अंतिम प्रहार की जरूरत- डीजीपी दिलबाग सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: प्रदेश को आतंकवाद मुक्त बनाने के लिए अंतिम प्रहार की जरूरत- डीजीपी दिलबाग सिंह
Tue, 30 Aug 2022 09:51 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 30 Aug 2022 09:51 AM IST
सार
डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस मुख्यालय जम्मू में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान कहा कि आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। आतंकी नेटवर्क को ऑक्सीजन प्रदान करने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
Dilbagh Singh DGP Jammu Kashmir
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय आतंकियों की संख्या कम हो चुकी है। अब आतंकवाद मुक्त जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ने के लिए रणनीतिक रूप से नियोजित अंतिम हमले की आवश्यकता है। इसके लिए आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। आतंकी नेटवर्क को ऑक्सीजन प्रदान करने वालों पर कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
ऐसे में आतंकी मामलों के जांचकर्ताओं को खुद को सर्वश्रेष्ठ जांच कौशल से लैस करना होगा और अदालत में यूएपीए, नार्को और अन्य संवेदनशील मामलों में दोषसिद्धि सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक उपाय करना होगा। डीजीपी सिंह ने पुलिस मुख्यालय जम्मू में एक उच्चस्तरीय बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर में शांति और स्थिरता को मजबूत करने के लिए और प्रयास करने होंगे। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति में पिछले लगभग तीन वर्षों के दौरान उल्लेखनीय सुधार हुआ है। कश्मीर में बंद के कॉल की संस्कृति लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों को प्रतिबंधित करने के लिए क्षेत्र में वर्चस्व को बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को उनकी संवेदनशीलता के आधार पर लंबित मामलों की जांच और इनका निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन
नशा तस्करी के खिलाफ सख्ती और तेजी से अभियान चलाने पर जोर दिया गया। कहा कि यह न केवल हमारी युवा पीढ़ी को प्रभावित करता है बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी से बड़ी मात्रा में आतंकी फंड जुटाया जा रहा है। सिंह ने हाल ही में संपन्न अमरनाथ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन पर पुलिस को प्रोत्साहित भी किया। इससे पहले अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया में सुधार के संबंध में अपने सुझाव दिए।