फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp dilbag singh speech,for peace, martydom day,

जम्मू-कश्मीर की शांति भंग नहीं होने देंगे : डीजीपी

विज्ञापन
dgp dilbag singh speech,for peace, martydom day,
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की शांति किसी को भी भंग नहीं करने देंगे। आतंकियों का टारगेट किलिंग का मकसद सांप्रदायिक दरार पैदा करना है, जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। यह बात वीरवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने श्रीनगर के जेवन स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पुलिस शहादत दिवस के मौके पर कार्यक्रम में कही। उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि आतंकियों ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारों पर घाटी में नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्याएं कर शांति भंग करने की कोशिश की है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों और उनके आकाओं के मंसूबों को विफल करने के लिए तेजी से कार्रवाई की है। कहा कि ऐसे हमले रोजमर्रा की जिंदगी के ऊपर भी हमला हैं, जो लोग अपनी जिंदगी को बेहतर करना चाहते हैं, अपने बच्चों के भविष्य को संवारना चाहते हैं, वे आगे न बढ़ पाएं उसको रोकने की एक साजिश है। इस साजिश का न सिर्फ जम्मू-कश्मीर पुलिस बल्कि अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मुंहतोड़ जवाब देंगी।
विज्ञापन

डीजीपी ने यह भी कहा कि उन्हें फख्र है अपने जवानों पर, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर की। साथ ही उन परिवारों और उनके हौसले पर भी फख्र है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। कहा कि पिछले एक साल में 377 पुलिस जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है, इन्हें हम श्रद्धांजलि देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed