{"_id":"61717ab4cdb2e3019a48ded5","slug":"dgp-dilbag-singh-said-that-plans-of-terrorists-will-not-be-allowed-to-succeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी दिलबाग सिंह बोले: आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे, अवाम भी देगी मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी दिलबाग सिंह बोले: आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे, अवाम भी देगी मुंहतोड़ जवाब
Thu, 21 Oct 2021 08:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:05 PM IST
सार
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कश्मीर में अमन के दुश्मनों का खात्मा होगा। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजंसियां बेहतर तालमेल से आतंकियों की साजिशों का मुंहतोड़ जवाब देंगी। ं
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में हाल ही में हुईं टारगेट किलिंग लोगों में दरार पैदा करने के लिए की गई हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षाबल आतंकियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। भाईचारे को किसी भी कीमत नुकसान नहीं पहुंचने देंगे। कश्मीर में अमन के दुश्मनों का खात्मा होगा। ये बातें पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने श्रीनगर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित शहादत दिवस के मौके पर कहीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि आतंकियों ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या करके शांति भंग करने की कोशिश की है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के मंसूबों को विफल करने के लिए तेजी से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: घने जंगल में प्राकृतिक गुफाएं बन रहीं ऑपरेशन में अड़चन, ग्राउंड जीरो पर हैं चुनौतीपूर्ण हालात
आतंकी नहीं चाहते कि घाटी के लोग और उनके बच्चे आगे बढ़ें। आतंकियों की इस साजिश को न सिर्फ पुलिस बल्कि अन्य सुरक्षा एजंसियां बेहतर तालमेल से मुंहतोड़ जवाब देंगी। इसके साथ ही अवाम की ओर से भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। डीजीपी ने कहा कि हमें अपने जवानों पर फक्र है। साथ ही उन परिवारों और उनकी हिम्मत पर भी फक्र है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे।