{"_id":"6329815375d39453456eacf6","slug":"dgp-dilbag-singh-inaugurated-police-martyrs-memorial-in-reasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reasi: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- घाटी में अब गिने चुने आतंकी ही बचे, उनका भी सफाया जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reasi: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- घाटी में अब गिने चुने आतंकी ही बचे, उनका भी सफाया जल्द
Tue, 20 Sep 2022 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
अमर उजाला नेटवर्क, रियासी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 20 Sep 2022 02:50 PM IST
सार
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कई आतंकी घटनाओं को विफल किया गया है और कई मुख्य आतंकियों का सफाया कर उनके गुटों की कमर तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
Reasi
- फोटो : विकास बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला रियासी में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलिस शहीदी स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के वीर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। अपने संबोधन के दौरान डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस मुस्तैद है। सीमा पार से होने वाली हर साजिश को नाकाम किया जा रहा है।
डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कई आतंकी घटनाओं को विफल किया गया है और कई मुख्य आतंकियों का सफाया कर उनके गुटों की कमर तोड़ दी गई है। कश्मीर घाटी में अब गिने चुने आतंकी ही बचे हैं, जिन पर भी जल्द ही कारवाई की जाएगी।
डीजीपी ने कहा कि रियासी जिला में आतंकवाद को दोबारा से जीवित करने का प्रयास किया जा रहा था। कुछ महीने पहले ग्रामीणों ने दो आतंकी पकड़ कर सुरक्षाबलों को सौंपे थे। हाल ही में एक आतंकी को पकड़ा गया है, जिसका संपर्क पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों से था। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर आईजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज मोहम्मद सुलेमान, डीसी रियासी बबिला रकवाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।