फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP Dilbag said, illegal properties made terrorism Jammu Kashmir sealed

जम्मू कश्मीर डीजीपी: दहशतगर्दी से बनी अवैध संपत्तियां होंगी सील, सख्त कार्रवाई के साथ जमींदोज किए जाएंगे ढांचे

Tue, 20 Dec 2022 01:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:17 AM IST
सार

आतंकी नेंगरू का मकान गिराए जाने के सवाल पर डीजीपी सिंह ने कहा, कोई भी संस्थान या व्यक्ति दहशतगर्दी के साथ चलकर ज्यादा देर नहीं बच सकता। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
DGP Dilbag said, illegal properties made terrorism Jammu Kashmir sealed
कठुआ में डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा है कि दहशतगर्दी के नाम पर बनाई गईं अवैध इमारतें और संपत्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसी संपत्तियां या तो सील की जा रही हैं या फिर कानूनी प्रावधानों के तहत गिराई जाएंगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों आतंकी नेंगरू का मकान गिराए जाने के सवाल पर सिंह ने कहा, कोई भी संस्थान या व्यक्ति दहशतगर्दी के साथ चलकर ज्यादा देर नहीं बच सकता। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जो बचे हैं, उन्हें भी परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


कठुआ में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे डीजीपी ने कहा, दहशतगर्दी से जुड़ी संपत्तियों को सील करना या कानूनी प्रावधानों के तहत उन्हें ढहाने का अभियान चलाया जा रहा है।  ड्रग्स की तस्करी पर उन्होंने कहा, जैसे दहशतगर्दी ने तीस साल जम्मू-कश्मीर के लोगों को बर्बादी की राह पर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग्स की तस्करी पाकिस्तान की जमीन से भारत के खिलाफ रची जा रही नई साजिश है। युवाओं को नशे की लत लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बड़ी संख्या में ड्रग्स जम्मू-कश्मीर में पहुंच रही हैं, लेकिन बड़ी तादाद में पुलिस की ओर से यह खेप पकड़ी गई हैं।

ऐसे में यह खेप जो मुल्क के बाकी हिस्सों में जानी थी नहीं पहुंच पाई। डीजीपी ने कहा, नशा पीड़ितों के लिए पुनर्वास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ड्रग डिएडिक्शन सेंटर तैयार किए जा रहे हैं। कश्मीर के डाउनटाउन के अलावा रेंज स्तर पर भी ऐसे सेंटर बढ़ाए जा रहे हैं।

टीआरएफ के संबंध में डीजीपी ने कहा, यह पाकिस्तान की आईएसआई के इशारे पर बयान जारी करता है। टीआरएफ पुलिस के निशाने पर है। बहुत सी कार्रवाइयां हुई हैं और आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंकी ट्रेनिंग कैंप पहले से ही चलते रहे हैं और इनकी संख्या ऊपर नीचे होती रहती है।


पाकिस्तान के जम्मू कश्मीर से सटे इस हिस्से में बहुत से नहीं है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में चल रहे हैं। कहा कि इस साल आतंकी घुसपैठ की काफी कम वारदातें हुई हैं जिसकी वजह मजबूत बार्डर ग्रिड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed