{"_id":"591746e54f1c1b8518851051","slug":"dgp-chairs-high-level-meet-to-chart-out-security-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा में आतंकी नहीं डाल पाएंगे खलल, पुख्ता सुरक्षा के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा में आतंकी नहीं डाल पाएंगे खलल, पुख्ता सुरक्षा के निर्देश
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sat, 13 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारी
- फोटो : Police Media Centre Kashmir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य पुलिस महानिदेशक डा एसपी वैद ने शनिवार को यात्रा प्रबंधों को लेकर सीनियर पुलिस अधिकारियों और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें यात्रा के सुरक्षा इंतजाम को लेकर रणनीति बनाई गई।
वैद ने सभी क्षेत्रों के अधिकारियों से कहा कि वह प्रबंधों को लेकर निजी तौर पर मानिटरिंग करें। अपने अपने एरिया में तैनात जवानों की निजी तौर पर निगरानी करें और जहां कोई भी समस्या पेश आए उसे उनके पास पहुंचाए। जवानों को पूर्ण रूप जागरूक करते रहें कि यात्रा को बिना किसी वारदात के सफल बनाने के लिए क्या कुछ करना है। वहीं भगवती नगर, नुनवन बेस कैंप और बालटाल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के लिए कहा गया।
इसके अलावा यात्रा के दोनों मार्गों पर भी ध्यान देने को कहा। रोड ओपनिंग पार्टी और चेकिंग स्क्वायड को मजबूत करने और उन क्षेत्रों का चयन करने के लिए कहा गया जो कानून व्यवस्था के में परेशानी डालने वाले हैं। कहा कि जिन इलाकों में आतंकी घटनाएं होती हैं, इनको भी चयनित करेें, ताकि इसके लिए अलग से रणनीति बन सके। बेस कैंप के पास कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
वैद ने कहा कि यदि कहीं पर कोई संदेह नजर आता है तो वहां पर पहले से ही सुरक्षा को पुख्ता कर दें, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। सड़कों पर बेहतर यातायात प्रबंधों पर भी जोर दिया गया है।