फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp alerts sdrf for flood orevention

बाढ़ का खतरा टलाने के बाद जागी JK पुलिस

Sat, 27 Jun 2015 12:42 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 27 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
dgp alerts sdrf for flood orevention

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक के. राजिंद्रा ने शुक्रवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) प्रशासन को फोर्स को उचित उपकरणों के साथ गतिमान करने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर एसडीआरएफ की टीमों कार्य के लिए सही तरीके से उपलब्ध हों। पुलिस हेडक्वार्टर (पीएचक्यू) द्वारा जारी बयान में राजिंद्रा ने कहा कि बाढ़ के खतरे से लोगों की परेशानियां में बढ़ोतरी हुई है और यही समय है जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का।

विज्ञापन


इसके इलावा उन्होंने लगातार बारिशों से पैदा होने वाली किसी भी स्थिति में नागरिक प्रशासन को समर्थन के लिए अपने जेकेपी के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। महानिदेशक द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम में चौबीसों घंटे होने वाले बदलावों पर नजर रखने को भी कहा और साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नजदीक संपर्क बनाए रखने को भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि एसडीआरएफ की टीमों को उचित उपकरणों सहित चौबीसों घंटे उपलब्ध रहें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सही समय पर इस्तेमाल में लाया जा सके। राजिंद्रा ने सभी प्रभावित इलाकों के सड़कों को प्राथमिक तौर पर क्लियर करने के भी निर्देश दिए ताकि इन इलाकों में बहाली के साथ-साथ सामान्य गतिविधियों में बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवाएं देने में जेकेपी की उच्च परंपरा रही है और उनके जवान प्रशसन की किसी भी समय किसी भी प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार हैं। यह एक ऐसा समय है जब लोगों तक पहुंच जरूरतमंद को सहायता देना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed