{"_id":"6870230862a7fdd08200c7f6","slug":"development-work-will-be-done-in-jadibal-with-three-crore-rupees-srinagar-news-c-264-1-sr11003-103414-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जदीबल में तीन करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जदीबल में तीन करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य
विज्ञापन
बुनियादी और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जदीबल के विधायक और जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने वीरवार को ज़दीबल क्षेत्र में प्रमुख विकास कार्यों के लिए विधायक निधि (सीडीएफ) से तीन करोड़ रुपये जारी किया। तनवीर सादिक ने कहा कि यह ज़दीबल में विकास और उत्थान के एक नए युग की शुरुआत है। इससे हर क्षेत्र, हर वर्ग को लाभ होगा। इस धनराशि से बुनियादी विकास में तेजी आएगी। आलमगिरी बाजार, रैनावाड़ी, सौरा और एमके चौक जैसे प्रमुख चौकों का उन्नयन, सामुदायिक हॉलों का नवीनीकरण, खेल सुविधाओं का विकास और गलियों, नालियों और जलापूर्ति जैसी बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सीडीएफ को बढ़ाकर चार करोड़ रुपये करने और समय पर निधि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के प्रति आभार प्रकट किया। संवाद
क्षेत्र में होंगे ये कार्य
आलमगिरी बाजार, रैनावाड़ी, सौरा और एमके चौक जैसे प्रमुख चौकों का विकास
सामुदायिक हॉलों का नवीनीकरण और खेल सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी
गलियों-नालियों के साथ जलापूर्ति जैसी बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा
विज्ञापन
क्षेत्र में होंगे ये कार्य
आलमगिरी बाजार, रैनावाड़ी, सौरा और एमके चौक जैसे प्रमुख चौकों का विकास
सामुदायिक हॉलों का नवीनीकरण और खेल सुविधाओं में होगी बढ़ोत्तरी
गलियों-नालियों के साथ जलापूर्ति जैसी बुनियादी ढांचे में सुधार किया जाएगा