फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development tavi river frunt, jammu news,

दिसंबर, 2022 तक तैयार होगा तवी रिवर फ्रंट

विज्ञापन
development tavi river frunt, jammu news,
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का काम दिसंबर, 2022 तक पूरा होगा। वहीं, तवी बैराज का निर्माण अगले मानसून सत्र से पहले पूरा किया जाएगा। यह बात मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने तवी रिवर फ्रंट विकास प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक में कही। प्रोजेक्ट के तहत नदी के दोनों ओर होटल-रेस्तरां का निर्माण करवाया जाएगा। इससे पर्यटन और व्यापार बढ़ने के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन

कुल सात किलोमीटर एरिया कवर किया जाएगा, जबकि भगवती नगर बैराज से बिक्रम चौक तक करीब ढाई किलोमीटर एरिया का काम पहले चरण में पूरा किया जाना है, जिस पर 187 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य 18 के बजाय 12 माह में पूरा करने के निर्देश जारी किए। भगवती नगर पुल पर तवी बैराज का कार्य बरसात से पहले पूरा करने के लिए कहा गया। डॉ. मेहता ने कहा कि यह तवी रिवर फ्रंट जम्मू शहर का अभिन्न अंग है। इस पर काम तेज गति से करवाया जाए।
विज्ञापन

-----
बनेगी कृत्रिम झील, फूलों से सजेंगे किनारे
नदी के दोनों ओर फ्रंट का निर्माण होना है। नदी के बीच में कृत्रिम झील बनेगी। किनारों को फूलों से सजाया जाएगा। होटल, रेस्तरां और वॉक वे के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अब स्मार्ट सिटी में होगा
तवी रिवर फ्रंट का काम
- पहले जेडीए के पास फंड की कमी से रुका था निर्माण, 187 करोड़ की राशि मिली है
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अहमदाबाद की साबरमती नदी की तर्ज पर जम्मू में बनने वाले तवी रिवर फ्रंट का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। पहले जेडीए के पास फंड की कमी से प्रोजेक्ट का काम रुका था। अब स्मार्ट सिटी के तहत इसका निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए राशि स्वीकृत हो गई है।
नगर निगम इस पर अब टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें किसी एक कंपनी को काम दिया जाएगा। जेडीए को काम के लिए पहले 150 करोड़ स्वीकृत हुए थे, लेकिन टेंडर लेने वाली कंपनियां ने काम करने से इंकार कर दिया। 2018 में डीपीआर फाइनल हुई थी। अब प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी में लिया गया है। पहले चरण में प्रोजेक्ट के लिए 187 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।

----
तवी रिवर फ्रंट का काम शुरू करवाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में इसके लिए राशि स्वीकृत हुई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू होगा। इसके लिए डिजाइन पहले ही तैयार किया जा चुका है।
- हितेश, डिप्टी सीईओ, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed