{"_id":"613287c58ebc3e887a34d184","slug":"development-planning-drain-clean-work-jammu-news-jammu-city-news-jmu242896730","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नालों की हालत सुधरेगी, तैयार किया जा रहा प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर को बरसात में जलभराव की स्थिति से बचाने के लिए नालों और नालियों की हालत सुधारने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार किया जाएगा। मंजूरी के बाद योजनाबद्ध तरीके से काम करवाया जाएगा। जुलाई में हुई बारिशों के कारण शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया था। कालिका कॉलोनी और नानक नगर में लोगों के घरों में पानी घुस गया था। इसके अलावा शहर में नालों के पानी से कई जगहों पर नुकसान हुआ है।
नगर निगम इस स्थिति से निपटने के लिए नए सिरे से प्लान तैयार करेगा। इसमें नालों से स्लैब तोड़ने, इन्हें गहरा करने, क्रेटबाल लगाने के साथ मलबा हटाने जैसे काम शामिल किए जाएंगे। हर साल नालों से मलबा हटाने या फिर क्रेटबाल लगाने तक काम सीमित रहता था। इस कारण काफी नुकसान होता था। इस बार भी नगर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, मोहल्लों में नालियों को गहरा करने का भी काम होगा। इस बार समतल इलाकों गांधी नगर, शास्त्री नगर, गंग्याल, सतवारी में पानी नालों से ओवरफ्लो होने के कारण रास्तों और सड़कों में आ गया था। इस बार नालियों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। नगर निगम का इंजीनियरिंग विंग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। शहर के प्रमुख नाले, बस स्टैंड, रिहाड़ी, कृष्णा नगर समेत अन्य इलाकों से भी अतिक्रमण और दुकानों को तोड़ा जा सकता है। कृष्णा नगर में नाले के ऊपर दुकानें बनी हैं। नाला मलबे से भर चुका है।
विज्ञापन
कोट
नालों और नालियों के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। बरसात के मौसम में प्रभावित इलाकों में नाले-नालियों से मलबा हटाया जा रहा है। इस बार प्लान के तहत काम किया जाएगा। इससे शहर में जलभराव की स्थिति से निपटा जा सकेगा।
- हरेंद्र सिंह, सीटीओ, एमसी
कोट
बरसात में नाले हर बार आफत बनते हैं। इस बार योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। प्लान तैयार करवाया जा रहा है। इसके आधार पर ही काम होगा।
- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, एमसी