फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: टांडा में तैयार होगा घी, मक्खन, कलाड़ी और पनीर

विज्ञापन
development news
- पशुपालन विभाग ने गांव में मिल्क वैल्यू एडिशन स्टार्टअप यूनिट का किया उद्घाटन
विज्ञापन

- खालसा स्वयं सहायता समूह के सहयोग से चलाई जाएगी यूनिट
- संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। अब गांव टांडा में घी, मक्खन, कलाड़ी, पनीर और दूध से बने अन्य उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचे जाएंगे। गांव में पशुपालन विभाग ने 27 लाख रुपये से मिल्क वैल्यू एडिशन स्टार्टअप यूनिट स्थापित किया है। विभागीय अधिकारियों ने सोमवार को इस यूनिट का उद्घाटन किया। इसे स्वयं सहायता समूह खालसा के सहयोग से संचालित किया जाएगा। पहले चरण में उत्पाद तैयार करने के लिए पांच क्विंटल दूध प्रतिदिन एकत्रित किया जाएगा। फिलहाल यूनिट में पांच श्रमिक काम कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ने के साथ इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
स्वयं सहायता समूह को उम्मीद योजना के तहत विभाग की ओर से 27 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है। इसमें 22 लाख रुपये की मशीनरी और दो लाख रुपये कार्य पूंजी शामिल है। तीन लाख रुपये का ऑटो भी शामिल है ताकि तैयार उत्पादों को बाजार तक पहुंचाया जा सके। कार्यक्रम में पशुपालन और डेयरी विभाग जम्मू के डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य पशुपालन अधिकारी जम्मू डॉ. जाहिद सलीम, पशुधन विकास अधिकारी डॉ. जफर इकबाल व एलडीओ आरएस पुरा डॉ. मुद्दसिर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----
बल्क मिल्क कूलर लगाने की भी योजना
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे चलकर इन उत्पादों की ब्रांडिंग भी की जाएगी। जब दूध की मात्रा बढ़ेगी तो यहां बल्क मिल्क कूलर लगाने की योजना है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह को 15 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. जफर इकबाल ने कहा कि पशुपालन विभाग का उद्देश्य है कि टांडा गांव का खालसा स्वयं सहायता समूह आगे चलकर एक सफल डेयरी मॉडल बने और यहां से उच्च गुणवत्ता वाले डेयरी उत्पाद बाजार तक पहुंचें। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed