{"_id":"696bf65ff81d0a8d0004b351","slug":"development-news-samba-news-c-273-1-now1001-101576-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाैशेरा में खेल ढांचे के विकास पर खर्च होंगे 2.20 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाैशेरा में खेल ढांचे के विकास पर खर्च होंगे 2.20 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने वॉलीबाल कोर्ट, प्रैक्टिस पिच के निर्माण की आधारशिला रखी
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बाॅर्डर खेल उत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। नौशेरा खेल मैदान में शनिवार को बॉर्डर खेल उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और खेल मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल ढांचे के विकास के लिए 2.20 करोड़ रुपये दिए गए। वॉलीबाल कोर्ट, प्रैक्टिस पिच और अन्य खेल बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आधारशिला रखी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुनिश्चित कर रही है कि शहरी केंद्रों के बराबर सीमावर्ती और दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण खेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर खेल क्षेत्र में एक स्थिर परिवर्तन देख रहा है। इसमें समावेशी नीतियां और जमीनी स्तर का विकास मुख्य है।
-- -- -- --
सतीश शर्मा बोले, 250 खिलाड़ियों
को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र
खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि समान पहुंच और अवसर सुनिश्चित करने के लिए अब सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का व्यवस्थित रूप से विस्तार किया जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि 250 खिलाड़ियों को जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। बॉर्डर स्पोर्ट्स फेस्टिवल समावेशी खेल विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का एक मजबूत सबूत है। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्यधारा के खेल ईको सिस्टम में पूरी तरह से शामिल किया जाए।
विज्ञापन
-- -- -- --
ईरान के हामिद ने जीता दंगल
फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण दंगल रहा। इसमें रोमांचक मुकाबलों की शृंखला के बाद ईरान के हामिद विजयी हुए। विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए। दंगल के अलावा, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनमें स्थानीय टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।