{"_id":"6ac6b41340c7e78dff0e3ff1","slug":"development-news-samba-news-c-10-1-jam1024-1033460-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेंशनरों को अब घर के पास मिलेगा जीवन प्रमाणपत्र बनाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेंशनरों को अब घर के पास मिलेगा जीवन प्रमाणपत्र बनाने का मौका
विज्ञापन
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रदेश मंडल के मुख्य प्रबंधक स्र
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दूरदराज इलाकों में रहने वालों को मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने या उसे अद्यतन कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पेंशनरों को यह सुविधा उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने का फैसला किया है। इसका सबसे अधिक लाभ दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनरों को मिलेगा।
इस संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुमीत सिंह और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख मंडल के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार के बीच बैठक हुई। इसमें पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा की गई। व्यवस्था के तहत पेंशनर अपने नजदीकी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखा में जाकर जीवन प्रमाणपत्र अद्यतन करा सकेंगे। पेंशनर अपने मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण आवेदन के जरिए भी प्रमाणपत्र अद्यतन कर सकते हैं। इसके अलावा हर महीने 27 तारीख को आयोजित होने वाले ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविरों में भी यह सुविधा मिलेगी। जम्मू स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र संबंधी सहायता के लिए अलग व्यवस्था की गई है। परेशानी होने पर पेंशनर ro.jammu@ epfindia.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विभाग की टीम पेंशनर के पास जाकर भी सहायता उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने या उसे अद्यतन कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पेंशनरों को यह सुविधा उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने का फैसला किया है। इसका सबसे अधिक लाभ दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनरों को मिलेगा।
इस संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुमीत सिंह और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख मंडल के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार के बीच बैठक हुई। इसमें पेंशनरों के जीवन प्रमाणपत्र से जुड़ी प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा की गई। व्यवस्था के तहत पेंशनर अपने नजदीकी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखा में जाकर जीवन प्रमाणपत्र अद्यतन करा सकेंगे। पेंशनर अपने मोबाइल फोन में जीवन प्रमाण आवेदन के जरिए भी प्रमाणपत्र अद्यतन कर सकते हैं। इसके अलावा हर महीने 27 तारीख को आयोजित होने वाले ‘निधि आपके निकट 2.0’ शिविरों में भी यह सुविधा मिलेगी। जम्मू स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में जीवन प्रमाणपत्र संबंधी सहायता के लिए अलग व्यवस्था की गई है। परेशानी होने पर पेंशनर ro.jammu
विज्ञापन