फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: कारगिल में 180.24 करोड़ से पूरी होंगी कई परियोजनाएं

विज्ञापन
development news
एलजी कविंद्र गुप्ता ने किया कई प्रोजेक्ट्स का वर्चुअल शिलान्यास और ई-उद्घाटन
विज्ञापन

कारगिल। लद्दाख के एलजी कविंद्र गुप्ता की पहली कारगिल यात्रा पर जिला प्रशासन ने उनके सम्मान में ऑडिटोरियम हॉल में एक कार्यक्रम किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने 180.24 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास और ई-उद्घाटन भी किया। इनमें सुरु नदी पर दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए 300 मीटर लंबे दो-लेन वाले मोटर योग्य पुल की आधारशिला, शकरदो से जुंगथांग तक संपर्क मार्ग सहित 25 मीटर लंबे मोटर योग्य पुल का निर्माण, 30 मीटर लंबे एप्रोच रोड सहित ब्रैकफोस आयट हगनिस के 30 मीटर लंबे स्टील प्लेट गर्डर पुल का उद्घाटन, टेस्टा लुंगनाक में नदी पर स्टील मोटरेबल पुल, एनएच-301 पर एप्रोच रोड, खोव्स नामसुरु तक संपर्क मार्ग का निर्माण/उन्नयन, नामसुरु तंगोले रोड का चौड़ीकरण और उन्नयन, पालदार टकपो से ताशी स्टोंगडे तक सिंचाई नहर का निर्माण, सिंचाई के लिए 50 सौर सबमर्सिबल पंपों की डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना शामिल है।
इस दौरान अपने संबोधन में एलजी कविंद्र गुप्ता ने कहा कि यूटी प्रशासन कारगिल के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लिए पांच जिलाें की घोषणा केंद्र सरकार की दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लद्दाख के लोगों की समस्याओं के समाधान की मंशा को दर्शाती है। इससे पूर्व लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने एलजी का स्वागत किया। उन्होंने भी एलजी से लद्दाख के समावेशी विकास की बात दोहराई।
विज्ञापन

इस दौरान लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद यानी एलएएचडीसी कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून, डीसी कारगिल राकेश कुमार, एसएसपी श्रीराम आर, हज समिति लद्दाख के अध्यक्ष मोहम्मद अली मजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कारगिल में नागरिक उड़ानों के संचालन को सिविल एविएशन से बात
एलजी ने कारगिल में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की। सड़क और हवाई संपर्क को अपनी प्राथमिकता बताते हुए एलजी कविंद्र गुप्ता ने जोजिला सुरंग के निर्माण को एक अहम कदम बताया। कहा कि कारगिल में नागरिक उड़ानों के संचालन के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ बातचीत की जा रही है। पर्यटन विकास को भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed