फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: प्रदेश में ट्रैक व डिब्बों की मरम्मत आधुनिक मशीनों से कर रहा रेलवे

विज्ञापन
development news
रेलवे ट्रैक  की मरम्मत आधुनिक मशीन का उपयोग किया जा रहा रेलवे फोटा रेलवे
कश्मीर में पहली बार ट्रैक पर टैंपिंग व गिट्टी की सफाई के लिए मशीन लाई गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रेलवे अपने बुनियादी ढांचे और ट्रेन परिचालन को ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक बना रहा है। ट्रैक और डिब्बों की मरम्मत अब हाथों से नहीं, नई मशीनों और तकनीक से की जा रही है। इससे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व कामकाज सुधरेगा। टैंपिंग मशीन का उपयोग रेलवे पटरियों के नीचे के गिट्टी को पैक करने के लिए किया जाता है।
कश्मीर में पहली बार ट्रैक पर टैंपिंग और गिट्टी की सफाई के लिए मशीन लाई गई है। जून में एक मशीन तैनात की गई है। अब तक घाटी में लगभग 88 किलोमीटर ट्रैक को मजबूत किया गया है। कश्मीर के लिए नई ट्रेनों के शुरू होने से रेल पटरियों का रखरखाव जरूरी हो गया है। पहले यह रखरखाव मानवीय तरीके से होता था। एआई तकनीक से पटरियों की खराबी का पता लगाया जा रहा है। इस मार्ग पर दो गिट्टी सफाई मशीनें (बीसीएम) भी तैनात की गई हैं। जुलाई में घाटी में दो अतिरिक्त बीसीएम भेजी गईं हैं। टैंपिंग और डीप स्क्रीनिंग कार्य को पूरा करने के लिए कठुआ, काजीगुंड, माधोपुर और जींद स्थित गिट्टी डिपो से कश्मीर रेल मार्ग पर 17 गिट्टी रैक भेजे गए। 19 हजार घन मीटर गिट्टी भरी गई। ट्रैक रिकॉर्डिंग कार (टीआरसी) और ऑसिलेशन मॉनिटरिंग सिस्टम से रेलवे पटरी की गुणवत्ता का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

-----
लखनऊ वर्कशाॅप में डिब्बे भेजने में आसानी
जम्मू-कश्मीर में यात्री डिब्बों के रखरखाव और उन्नयन में बदलाव आया है। जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक के शुरू होने से अब कश्मीर घाटी में डीईएमयू, एमईएमयू डिब्बों को लखनऊ भेजने में आसानी हो रही है। पहले सड़क मार्ग से बडगाम से लखनऊ तक डिब्बों को ले जाना पड़ता था। अब डिब्बों को रेल मार्ग से भेजा जा रहा है। कश्मीर में डिब्बों के उन्नयन का कार्य इस साल 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

 रेलवे ट्रैक  की मरम्मत आधुनिक मशीन का उपयोग किया जा रहा रेलवे फोटा रेलवे

रेलवे ट्रैक  की मरम्मत आधुनिक मशीन का उपयोग किया जा रहा रेलवे फोटा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed