{"_id":"67ef05dab7c3dd1328053ee4","slug":"development-news-jammu-news-c-10-lko1027-581152-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वृद्ध, विधवा, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर को राहत, मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वृद्ध, विधवा, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर को राहत, मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 60 साल से कम आयु वाले पेंशनधारकों को 1250 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे
- 80 साल से अधिक आयु वालों को दो हजार रुपये मिलेगी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुजुर्गों, विधवा, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर पेंशनधारकों की पेंशन में बढ़ोतरी की है। 60 वर्ष से कम आयु वाले पेंशनधारकों को 1250 , 60 से 79 आयु वर्ग को 1500 और 80 साल से अधिक आयु वाले पेंशनधारकों को दो हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। यह पेंशन एकीकृत सामाजिक सुरक्षा योजना (के तहत बढ़ाई गई है।
राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम केंद्रीय परियोजना योजना के तहत 60 से 79 उम्र में 1000 रुपये पेंशन मिलती थी। इसमें केंद्र की 200 और प्रदेश सरकार की 800 रुपये हिस्सेदारी रहती थी। अब बढ़ाई गई पेंशन में प्रदेश सरकार ने अपनी हिस्सेदारी को 800 से बढ़ाया 1300 रुपये की है। इसी तरह 80 साल से अधिक आयु के पेंशनधारकों को पहले 1000 रुपये पेंशन मिलती थी, जो बढ़कर 2000 रुपये हुई है। इसमें प्रदेश सरकार ने अपनी हिस्सेदारी को 500 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया है। 40 से 59 उम्र में विधवाओं को 1250 रुपये पेंशन मिलेगी, जो पहले 1000 रुपये मिलती थी। दिव्यांगो में 18-59 उम्र में अब 1250 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी, जो पहले 1000 रुपये थी। प्रदेश सरकार ने अपनी 700 रुपये की हिस्सेदारी को बढ़ाकर 950 रुपये किया है।