फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: कटड़ा के हट गांव में बनेगा नया हेलिपैड, भैरों मंदिर परिसर का होगा पुनर्विकास

विज्ञापन
development news
(फोटो सहित)
विज्ञापन

- श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 74वीं बैठक में उपराज्यपाल ने लिए श्रद्धालुओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले
- नया वैष्णवी भवन, सांझी छत भवन ट्रैक का चौड़ीकरण और ककड़याल में मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं में इजाफा होने वाला है। कटड़ा के हट गांव में श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के सहयोग से नया हेलिपैड बनाया जाएगा। इससे मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से शिवखोड़ी धाम से जुड़ पाएंगे। इसके अलावा एक्जिट ट्रैक का निर्माण, मनोकामना क्षेत्र का पुनर्निर्माण (भवन क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान का एक भाग), भवन में नया वैष्णवी भवन, कॉटेज (खेल स्टेडियम के पास) कटड़ा, सांझीछत से भवन तक यात्रा ट्रैक का चौड़ीकरण और ककड़याल में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। यह फैसला वीरवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) की 74वीं बैठक में लिया गया।
बैठक में पिछले निर्णयों की व्यापक समीक्षा करने के साथ ही 20 प्रमुख एजेंडा मदों के संबंध में कई नए निर्णय लिए गए, जिनसे तीर्थयात्रियों की सेवाओं में बढ़ोतरी होगी। बोर्ड ने दुकान लाइसेंसधारकों के साथ लंबे समय से चल रहे मुकदमेबाजी के मामलों को निपटाने के लिए एक माफी योजना को मंजूरी दी, जिससे समाधान के लिए एक बार का अवसर प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन

बोर्ड ने गुरुकुल, अस्पताल, खेल परिसर, नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज सहित एसएमवीडी चैरिटेबल सोसायटी के तहत परिधीय संस्थानों का मूल्यांकन किया और उनके कामकाज का समर्थन करने के लिए अनुदान और वित्तीय सहायता को मंजूरी दी। बोर्ड ने स्थानीय हितधारकों के सहयोग से शंकराचार्य मंदिर परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए कई उपायों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, बालेश्वर राय, डॉ. अशोक भान, डॉ. नीलम सरीन, केके शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, रघु के. मेहता, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप के. भंडारी और एसएमवीडीएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग मौजूद रहे।
-------------
एक साल में पूरा होगा भैरों मंदिर के पुनर्विकास का काम
वर्ष 2019 में यात्री रोपवे की स्थापना के बाद भैरों मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए मंदिर परिसर के पुनर्विकास का फैसला लिया गया है। इससे कतार प्रबंधन प्रणाली के कार्यान्वयन, लॉकर सुविधाओं और अतिरिक्त शौचालयों के प्रावधान होगा। परियोजना को 12 महीनों के भीतर पूरा करने की योजना है।
--------------
वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक हरित योजना को मंजूरी
बैठक में चालू वर्ष के लिए बोर्ड की वार्षिक हरित योजना के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की गई और वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक हरित योजना को मंजूरी दी गई। उपराज्यपाल ने एसएमवीडीएसबी के सीईओ को निर्देश दिया कि वे श्राइन बोर्ड के परिसर में मौजूदा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का मूल्यांकन करें, ताकि उत्पन्न सीवेज को संभालने में उनकी पर्याप्तता का आकलन किया जा सके। श्राइन क्षेत्र में यथासंभव अक्षय ऊर्जा स्रोतों विशेष रूप से सौर ऊर्जा पर निर्भरता बढ़ाने के लिए लक्षित पहलों का पता लगाया जाए। सेवाओं में निरंतर सुधार को बढ़ावा देने के लिए मजबूत फीडबैक तंत्र के कार्यान्वयन के निर्देश दिए।

--------------
तीर्थयात्री केंद्रित सुविधाओं का किया उद्घाटन
बैठक के दौरान उपराज्यपाल ने दर्शनी ड्योढ़ी, बाणगंगा में क्यू कॉम्प्लेक्स और अर्धकुंवारी में होल्डिंग एरिया सहित कई तीर्थयात्री-केंद्रित सुविधाओं का उद्घाटन किया। क्यू कॉम्प्लेक्स सभी मौसम की स्थिति के दौरान आश्रय प्रदान करता है और भक्तों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed