फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जम्मू संभाग में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, सनासर में 17.35 करोड़ से नौ होल का बनेगा गोल्फ कोर्स

विज्ञापन
development news
पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 6.84 करोड़ रुपये से म्यूजिकल फाउंटेन लेजर शो जैसी सुविधाएं भी बढ़ेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार सनासर और पटनीटाॅप में बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। जम्मू संभाग के सबसे बड़े पर्यटन स्थलों में शामिल सनासर में पर्यटन विभाग नौ होल का गोल्फ कोर्स तैयार करेगा। 17.35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस गोल्फ कोर्स से संभाग में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सनासर झील में सजावटी झरना और लेजर शो की भी योजना है, जिसपर 6.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बजट सत्र के प्रश्नकाल के दौरान रामबन के विधायक अर्जुन सिंह राजू ने सनासर, पटनीटॉप और बटोत में पर्यटन को बढ़ावा देने संबंधित प्रश्न पूछा था। इसका जवाब मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिया। इसमें बताया कि जिला प्रशासन के साथ विभाग रामबन विधानसभा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पहल कर रहा है। पटनीटॉप और सनासर में पैराग्लाइडिंग व ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल मार्ट में इन पर्यटन स्थलों की शॉर्ट वीडियो और फोटो प्रदर्शित किए जा रले हैं। 4.15 करोड़ रुपये की लागत से सनासर में ट्यूलिप गार्डन और 45.46 लाख से पटनीटाॅप में म्यूजिकल फाउंटेन तैयार किया है। लद्दाधार, शंखपाल जैसे नए पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। सनासर से पंचेरी तक ट्रैकिंग स्थल के रूप में तैयार करने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
गुरेज में पर्यटन विकास प्राधिकरण
बनाने पर काम किया जा रहा
जम्मू। गुरेज के विधायक नजीर अहमद खान गुरेजी ने अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने सें संबंधित प्रश्न के उत्तर में पर्यटन मंत्री व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गुरेज को 2022 में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। गुरेज को सर्वश्रेष्ठ ऑफबीट डेस्टिनेशन का पुरस्कार मिला था। इसके अलावा 2023 में गुरेज के गांव दवार को गोल्ड कैटेगरी में बेस्ट पर्यटन गांव का पुरस्कार मिला है। गुरेज में 2024 में पहली बार कामर्शियल राफ्टिंग शुरू की है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गुरेज में पर्यटन विकास प्राधिकरण बनाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जम्मू दक्षिण से विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह सैनिक कॉलोनी के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित प्रश्न का जवाब स्वास्थ्य मंत्री स्कीना इट्टू ने दिया। उन्होंने कहा कि सैनिक कॉलोनी के आसपास पर्याप्त सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं है। सैनिक कॉलोनी में शहरी सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र है। वहां नौ डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ में से पांच तैनात हैं। इसके साथ अलावा एनटीपीएचसी, सब सेंटर सैनिक कॉलोनी, लोअर चौआदी में आठ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ है। विधायक की चिंता को फिर भी ध्यान में रखा जाएगा। एक अन्य प्रश्न में डॉ. नरेंद्र सिंह राजकीय बाल और बालिका हायर सेकेंडरी स्कूलों की बिल्डिंग असुरक्षित घोषित की है। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोनों भवन असुरक्षित घोषित किए हैं, नए भवन का निर्माण किया जाएगा। एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि राजकीय हाई स्कूल सिंबल को हायर सेकेंडरी में अपग्रेड करने से संबंधित जांच जोनल शिक्षा अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed