फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत देविका का पुनर्जन्म, पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

विज्ञापन
development news
-2019 में मिला था कायाकल्प के लिए बजट, घाट और पार्क बनाने के साथ नदी को किया गया है स्वच्छ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी के अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान उधमपुर की देविका नदी परियोजना का उद्घाटन कर नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। 2019 में शुरू हुई यह परिजोजना लगभग पूरी होने के करीब है। प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले उधमपुर के लोग उत्तर भारत की पहली नदी देविका के पुनर्जीवन परियोजना को लेकर उत्साहित हैं।

उल्लेखनीय है कि पवित्र गंगा की बहन मानी जाने वाली देविका नदी स्थानीय समुदायों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व रखती है। इसके पुनर्जीवन को लेकर केंद्र सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत बजट जारी किया था। इसके तहत देविका पर नए घाट बनाने के साथ यहां एक बेहद आकर्षक पार्क बनाया गया है। शहर से निकलने वाली गंदगी और कचरे की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है और शहर में लगभग 130 किलोमीटर सीवरेज लाईन बिछाकर लोगों के घरों को इसके साथ जोड़ा गया है। देविका जलकुंडों की विशेष सफाई की गई है और देविका किनारे हुए अतिक्रमण को हटाने का काम जोरों पर चल रहा है। इसके बाद से अब पवित्र देविका का स्वरूप पहले से पूरी तरह बदल गया है। नमामि गंगे की तर्ज पर यहां संध्या आरती का प्रचलन भी शुरू किया गया है। उधमपुर निवासी इस परियोजना को देविका नदी के पुनर्जन्म के रूप में देख रहे हैं। यह परियोजना न केवल पर्यावरणीय कायाकल्प का वादा करती है बल्कि स्थायी पर्यटन और स्थानीय व्यापार अवसरों के माध्यम से संभावित आर्थिक लाभ का भी वादा करती है।
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed