फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: जेके ई-सहज में जीएमसी कठुआ को पहला रैंक

विज्ञापन
development news
-एनएचएम ने अगस्त माह के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जम्मू-कश्मीर (एनएचएम) की ओर से अगस्त माह के लिए अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (जेके ई-सहज) पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग जारी की गई। इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संबद्ध अस्पतालों के नए जीएमसी की श्रेणी में सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ ने पहला रैंक हासिल किया। उसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज राजोरी, सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर, सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा और सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग का स्थान है। इस श्रेणी में सबसे निचले स्थान पर सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला और सरकारी मेडिकल कॉलेज हंदवाड़ा रहा है।

इसी तरह जिला अस्पतालों की श्रेणी में पहला स्थान डीएच किश्तवाड़ ने हासिल किया है। उसके बाद डीएच सांबा, डीएच गांदरबल, एएसवाईएम डीएच बडगाम और सरकारी अस्पताल गांधी नगर जम्मू रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की श्रेणी में सीएचसी बिलावर, कठुआ ने पहला रैंक हासिल किया है। उसके बाद सीएचसी नागाम, बडगाम, सीएचसी पखेरपोरा, बडगाम, सीएचसी सुरनकोट, पुंछ और सरकारी अस्पताल सरवाल जम्मू रहा है। जेके ई-सहज में विभिन्न श्रेणियों की सुविधाओं के लिए अस्पताल की रैंकिंग निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य प्रतिस्पर्धा करके अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना है। इसमें जेके ई सहज के पोर्टल पर अपलोड किए गए रोगी फीडबैक के आधार पर वास्तविक समय के आधार पर रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed