फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

जम्मू कश्मीर में स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे : उप राज्यपाल

विज्ञापन
development news
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा भूविज्ञान व खनन विभाग के अधिकारियों के स
वरिष्ठ अधिकारी महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए निवेशकों और उद्योग निकायों से नियमित बैठकें करें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। उन्होंने जीआई टैगिंग और क्यूआर कोड आधारित लेबलिंग व स्कैनिंग जैसी विभिन्न पहलों के प्रभाव मूल्यांकन के निर्देश दिए हैं। एलजी ने वीरवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और भूविज्ञान तथा खनन विभाग के कामकाज की समीक्षा की।

उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के निवेश प्रस्तावों, परियोजनाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए निवेशकों और उद्योग निकायों के साथ नियमित बैठकें करने को कहा। उप राज्यपाल को मौजूदा औद्योगिक संपदाओं में भूमि के उचित उपयोग के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने नई केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं, एक जिला एक उत्पाद, पीएमईजीपी, पीएम विश्वकर्मा, व्यापार करने में आसानी/गति शक्ति, नए औद्योगिक संपदा के विकास, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र, टैटू ग्राउंड के विकास को बढ़ावा देने के तहत हासिल की गई प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ एमएसएमई, जेकेटीपीओ की गतिविधियां की जानकारी ली गई। उप राज्यपाल ने जिलेवार उपलब्धता, लघु खनिजों की आवश्यकता और लघु खनिज ब्लॉकों के समयबद्ध संचालन से संबंधित मुद्दों की भी समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव अटल डुल्लू, संतोष डी वैद्य, प्रमुख सचिव वित्त विभाग, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ मनदीप कुमार भंडारी, विक्रमजीत सिंह आयुक्त सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed